फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   1925 patients reached in medical college

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में उमड़े मरीज, इलाज में हुई दिक्कत

Thu, 09 Mar 2023 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 09 Mar 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
1925 patients reached in medical college
मेडिकल कॉलेज में इलाज के बाद दवा लेने के लिए मरीज व तीमारदारों की लगी भीड़। संवाद
1925 का हुआ पंजीकरण, 12 बजे तक चली ओपीडी, सौ से अधिक को लौटना पड़ा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। होली के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी होने के कारण मरीजों को दिक्कत हुई। कुछ डॉक्टर समय समाप्त होने पर उठ गए, वहीं, कुछ ने आधे घंटे तो कुछ ने दो बजे तक मरीजों का इलाज किया। सबसे अधिक मरीज बुखार, सर्दी, जुकाम, उल्टी-दस्त से पीड़ित रहे। सौ से अधिक मरीजों को लौटना पड़ा।

होली के दिन अचानक मौसम में बदलाव तथा रंग-गुलाल खेलने का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ा। वहीं, अत्यधिक नशा करने से कुछ लोग बीमार होकर अस्पताल पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार को नए व पुराने मिलाकर 1925 मरीज थे।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे के बाद धीरे-धीरे लोग अस्पताल पहुंचने लगे। दस बजते-बजते पर्ची काउंटर पर लंबी कतार लग गई। 11:30 बजे पर्ची काउंटर बंद हो गया। अब तक 1491 पर्ची कटी थी। इसके बाद ओपीडी में भीड़ बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिसिन विभाग में असिस्टेंट प्रो. डॉ. सिराजुद्दीन के साथ जेआर डॉ. गौरव व एसआर डॉ. मनीष ने अलग-अलग कक्षों में 1:45 बजे तक 350 मरीजों का इलाज किया। इसमें करीब 160 लोग सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी के 25 शुगर, 20 हार्ट के पुराने व सीने में दर्द के दो व हाथ में दर्द के एक, फालिज व लीवर के नए दो-दो मरीज थे।
अत्यधिक शराब का सेवन करने से बीमार दो लोगों को भर्ती किया गया। इसके अलावा पुराने मरीज थे। चेस्ट व टीबी कक्ष में डॉ. प्रतीक केजरीवाल, एसआर डॉ. संदीप, जेआर डॉ. रागिनी ने 60 मरीजों का 12:15 बजे तक इलाज किया। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार, एलर्जी से पीड़ित 40 थे।
मानसिक रोग की डॉ. रीतिका दीवान, डॉ. एसआर अशोक गुप्ता ने 52, दंत विभाग में डॉ. सौरभ आनंद ने 45 मरीजों 12:10 तक उपचार किया। सर्जरी में लाइन थी। डॉ. मानवेंद्र व जेआर डॉ. संतोष यादव 12:20 बजे तक 66 मरीजों का इलाज कर निकल गए। इससे 45 मरीजों को लौटना पड़ा।
ईएनटी में डॉ. डीएस सिंह, जेआर डॉ. अविनाश ने 12:30 बजे बजे तक 75 मरीजों का उपचार किया। चर्म रोग की एसआर डॉ. सुधा चौधरी व जेआर राजन कुमार ने 12:40 बजे तक तक 80 को देखा।
नेत्र रोग में डॉ. प्रकाश कुमार ने 110 व डॉ. कन्हैया प्रसाद ने 70 मरीजों का 12:35 बजे तक इलाज किया। इसमें होली के दिन दुर्घटना में आंख पर चोट व रंग से आंख लाल होने, खुजली, पानी आने से पीड़ित थे।

हड्डी रोग में डॉ. एसके सिंह व एसआर डॉ. अक्षय त्रिपाठी, जेआर डॉ. शशांक मणि त्रिपाठी ने 306 मरीजों का करीब एक बजे तक इलाज किया। वहीं, बाल रोग में डॉ. एचके मिश्रा ने 130 बच्चों का 2:15 बजे तक इलाज किया। इसमें बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी, उल्टी-दस्त से पीड़ित 110 व शेष अन्य बीमारी से ग्रसित थे।
उधर, 337 मरीजों का एक्स-रे, 28 सीटी स्कैन व ब्लड जांच के लिए 250 लोगों को रजिस्ट्रेशन हुआ।



एक बजे बंद हो गया दवा वितरण

अस्पताल में दोपहर बाद एक बजे दवा काउंटर बंद कर दिया गया। इससे देर से पहुंचे लोगों को बाहर से दवा खरीदनी पड़ी।



होली के दिन इमरजेंसी पर मरीजों की रही भीड़

देवरिया। होली के दिन इमरजेंसी में भीड़ रही। यहां करीब 350 लोगों का इलाज हुआ। इसमें दुर्घटना व मारपीट के करीब 15 के अलावा अन्य मरीज आए थे। वहीं, बृहस्पतिवार को दोपहर तक ओपीडी में 160 मरीजों का उपचार हुआ।



कोट
अवकाश होने के कारण ओपीडी दोपहर तक चली। दवा काउंटर को एक घंटे अधिक समय तक खोला गया था ताकि मरीजों को परेशानी न हो। शुक्रवार से पूरे दिन ओपीडी चलेगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस


हारमोनल मशीन ठीक, थायराइड जांच शुरू
देवरिया। मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में हारमोनल मशीन ठीक हो गई। एक पखवारे से ठप थायराइड सहित करीब 11 जांच शुरू हो गई है। इससे गर्भवती सहित अन्य मरीजों को राहत मिली है। पहले उन्हें बाहर से जांच करानी पड़ रही थी।

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज की सेंट्रल पैथोलॉजी में हारमोनल मशीन खराब होने से हर रोज रजिस्ट्रेशन काउंटर से करीब 85 मरीजों को लौटना पड़ रहा था। अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 60 मरीजों की थायराइड जांच और 25 मरीज अन्य हारमोनल जांच होती है। मशीन में खराबी से गर्भवती सहित अन्य मरीजों को जांच कराने में दिक्कत हो रही थी। इस संबंध में सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल पैथोलॉजी में हारमोनल मशीन ठीक हो गई है। उससे जांच भी शुरू कर दी गई है। थायराइड सहित अन्य जांच के लिए मरीजों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed