फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विज्ञापन से कमाई में पूरे मंडल में दूसरे स्थान पर देवरिया नगर पालिका

विज्ञापन से कमाई में पूरे मंडल में दूसरे स्थान पर देवरिया नगर पालिका

Wed, 03 Apr 2019 10:21 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन से कमाई में पूरे मंडल में दूसरे स्थान पर देवरिया नगर पालिका
money
देवरिया। फोरलेन निर्माण से सिर्फ सफर ही सुहाना नहीं हुआ, नगर पालिका का खजाना भी भरने लगा है। वित्तीय सत्र 2017-18 में विज्ञापन मद से लाख-पचास हजार की बढ़ोतरी दर्ज कराने वाली पालिका ने इस वर्ष डेढ़ गुना वृद्धि की है। यही कारण है कि विज्ञापनों से कमाई करने में नगर पालिका परिषद देवरिया को मंडल में दूसरा स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञापन

गोरखपुर नगर निगम इस मामले में पहले पायदान पर है। वित्तीय सत्र 2017-18 में विज्ञापन मद से नगर पालिका ने आठ लाख 34 हजार 580 रुपये की आमदनी की थी। इसमें करीब 14 यूनिपोल व 52 होर्डिंग शामिल थे। जुलाई- अगस्त माह से फोरलेन की रफ्तार बढ़ने के साथ ही नगर पालिका की आस भी बढ़ने लगी। दो माह पूर्व पीडब्लूडी ने फोरलेन का खाका तैयार किया तो पालिका कर्मचारी डिवाइडर के बीच यूनिपोल की जगह तलाशने लगे। ओवर ब्रिज से लेकर रूद्रपुर मोड़ तक राजस्व अनुभाग की टीम ने 22 स्थान चिह्नित किए। डिवाइडर बनता गया यूनिपोल लगते गए। फरवरी महीने तक फोरलेन से लगायत अन्य जगहों पर 38 नए यूनिपोल लगा दिए गए। इससे नगर पालिका के विज्ञापन मद में करीब चार लाख रुपये की वृद्घि हुई। इसी तर्ज पर पालिका कर्मचारी शहर के अन्य जगहों पर यूनिपोल के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं। होर्डिंग की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन


यूनिपोल की ओर बढ़ा विज्ञापन प्रदाताओं का रुझान
तमाम होर्डिंग विज्ञापन की अवधि समाप्त होने से पहले ही तेज हवा से उजड़ जाते हैं। बीते दिनों सदर एसडीएम रहे रामकेश यादव ने कोतवाली चौराहे पर बेतरतीब ढंग से लगे आधा दर्जन से अधिक होर्डिंग उखड़वा दिए। यही कारण था कि विज्ञापन प्रदाता होर्डिंग के माध्यम से प्रचार करने में कतराते थे। अब जब पालिका ने यूनिपोल को स्थाई प्रचार का माध्यम चुना तो तमाम कंपनियों के रुझान बढने लगे। यही कारण है कि वित्तीय वर्ष 2017-18 में 14 यूनिपोल तक सिमटी नगर पालिका ने 53 जगहों पर यूनिपोल लगवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुराने वित्तीय वर्षों के मुकाबले 2018-19 में नगर पालिका ने विज्ञापन मद से आय में बेहतर प्रगति की है। शहर में लगे कई अवैध होर्डिंग हटवाए गए। फोरलेन के अलावा 38 नए जगहों पर यूनिपोल लगाए हैं। मौजूदा वित्तीय सत्र में विज्ञापन से 15 लाख आमदनी होने का अनुमान है।
हरिश्चंद्र, राजस्व अधीक्षक नगर पालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed