फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लाल निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का पानी

लाल निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का पानी

Sun, 19 Aug 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 19 Aug 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
लाल निशान से 90 सेमी ऊपर पहुंचा सरयू का पानी
बरहज सरयू तट पर पानी में डूबा जनाना घाट और सीढ़ियां। - फोटो : अमर उजाला
बरहज। सरयू नदी का पानी नौका टोला से होकर जाने वाले रामजानकी मार्ग के समीप पहुंच गया है। जलस्तर में बेतहाशा हो रही वृद्धि को लेकर लोग बाढ़ की आशंका से दहशत में हैं। पिछले तीन दिनों से सरयू के जलस्तर ने रफ्तार पकड़ी है। जलस्तर खतरे के निशान 66.50 से बढ़कर 67.40 सेमी पर पहुंच गया है। नदी के जलस्तर में आई तेजी से बाढ़ का पानी कटइलवा गांव से सटे खेतों को पार कर आबादी के करीब पहुंच गया है। नदी का पानी नौका टोला, बेलडांड़, मठियां, कुवाइच टोला आदि के अलावा दियारा क्षेत्र के परसियां-विशुनपुर देवार के दर्जनों टोलों में घुस गया है, जबकि भदिला प्रथम नदी से घिर जाने के कारण टापू बना हुआ है। बीते दिनों नवागत जिलाधिकारी अमित किशोर ने नाव से दौरा कर लोगों का हाल जाना था। नदी के उग्र रुप को देख प्रशासन ने अलर्ट घोषित कर रखा है। प्रशासन ने सभी बाढ़ चौकियों पर निगरानी बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

सपा के एमएलसी ने लिया बंधों का जायजा
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य ने रविवार को क्षेत्र के बंधों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में आई बाढ़ से पीड़ितों को मिले इमदाद के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बंधों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। सपाइयों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर रुद्रपुर तहसील का घेराव करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एमएलसी रामसुंदर दास एडवोकेट सपा कार्यकर्ताओं के साथ डढ़िया गांव के बंधे पर पहुंचे। यहां नदी बंधे से सट कर बह रही है। कटान रोकने को लगाए गए बैंबोक्रेट नदी में धसकने लगे है। एमएलसी ने नरायनपुर, बहोरा दलपतपुर, भीमसेन माझा आदि कटानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि पिछले साल आई बाढ़ में कटे बंधों की हालत जस की तस पड़ी है। बाढ़ पीड़ितों में अब तक मुआवजे तक नहीं बांटे गए। एक साल बीतने के बाद भी बाढ़ के जख्म को दोआबा के लोग भूल नहीं पाए है। बंधों पर चार पहिया वाहन जाने तक की हालत ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूइे वादे कर रही है। धरातल पर भाजपा के विकास की सच्चाई दिख रही। कहा कि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी तहसील का घेराव करेगी। बंधों की हालत दुरूस्त कराने को सपा बड़ा आंदोलन करेगी। बंधों के निरीक्षण के दौरान प्रदीप यादव, हृदस नरायण जायसवाल, राजवंशी राजभर, रामकेवल यादव, सिंकदर यादव, रमाकांत निषाद, रामअशीष निषाद, अमर सिंह सैथवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से घिरा देवरहाबाबा आश्रम
मईल। घाघरा नदी का लगातार जल स्तर बढ़ने से लोगों की चिन्ताएं बढ़ने लगी हैं। वहीं पानी बढ़ने से देवराहा बाबा आश्रम चारों तरफ से पानी से घिर गया है। आश्रम पर जाने वाली पुलिया के पास सड़क पर एक फीट ऊंचा पानी का बहाव हो रहा है। पानी बढ़ने की जानकारी होने पर बरहज के एसडीएम घनश्याम आश्रम पर पहुंच कर पीठाधीश्वर शायामसुन्दर दास से जानकारी ली। पानी बढ़ने से समूचा दियारा क्षेत्र डूब गया है। जिससे आश्रम में रह रहीं गायों के खाने के लिए चारा का संकट उत्पन्न हो गया हैं। एसडीएम ने गौशाला जाकर चारे के अभाव मे बांधी गायों को देखा। वहीं नदी का पानी बढ़ने से भागलपुर मईल मार्ग पर पानी का दबाव बढ़ने लगी है। छितुपुर, देवसियां इशारू, सरयां, गोड़वली, नरियांव, मईल, बलहां, वरेजी सहित आसपास के गावों के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगा है। पानी बढ़ने से जमुआर नाले में उफान आ गया। जिससे किसानों का सैकड़ों एकड़ फसल पानी मे डूब गया है। एसडीएम घनश्याम ने बताया कि नदी का पानी आश्रम पर जाने वाली सड़क पर बह रहा है। आश्रम पर आने जाने के लिए दो नाव की व्यवस्था कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed