फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कृषि मंत्री ने अफसरों के कसे पेंच

कृषि मंत्री ने अफसरों के कसे पेंच

Mon, 23 Apr 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 23 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
कृषि मंत्री ने अफसरों के कसे पेंच
सलेमपुर ब्लॉक के बरडीहा में बनाए गए क्रय केंद्र की जांच करते कैबिनेट मंत्री - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शासन की योजनाओं की सुस्त चाल पर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने अफसरों के पेंच करे। उन्होंने कहा कि सरकार योजनाओं का लाभ पात्रों को मिलना चाहिए। विकास कार्यों में मानक और गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक 12 बजे से शुरू होने वाली थी लेकिन दो घंटे बाद शुरू हुई। चार घंटे की बैठक में एक-एक बिंदुओं की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

शाही ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में गड़बड़ी की शिकायत पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि कंचनपुर से गौरीघाट की सड़क के निर्माण में अनियमितता बरती गई है। संबंधित ठेकेदार व जेई की जिम्मेदारी निर्धारित करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने मनरेगा द्वारा निर्मित तालाबों में पानी भरवाने और गत पांच वर्ष में निर्मित तालाबों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बीएसए को निर्देश दिए कि अधिकाधिक छात्रों का पंजीकरण कराते हुए उन्हें ड्रेस व पाठ्य पुस्तकें समय से उपलब्ध कराएं। उन्होंने जिला पंचायतराज अधिकारी को रिबोर के लिए चिह्नित हैंडपंपों और रिबोर हुए हैंडपंपों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मंत्री की जांच में गेहूं खरीद की खुली पोल
देवरिया। गेहूं क्रय केंद्रों की सच्चाई की पोल कैबिनेट मंत्री के औचक निरीक्षण में सोमवार को खुल गई। एक केंद्र पर जहां किसानों से घटतौली किया जा रहा था। वहीं दूसरे केंद्र पर पांच दिनों से गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी। कैबिनेट मंत्री ने घटतौली करने वाले सचिव को निलंबित करने का आदेश डीएम को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आधी अधूरी तैयारी के बीच गेहूं खरीद शुरू होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। बिचौलियों के माध्यम से गेहूं की खरीद क्रय केंद्र प्रभारी कर रहे हैं। इसकी शिकायत भी अफसरों तक पहुंच रही है। लेकिन मातहतों पर कार्रवाई से जिम्मेदार कतरा रहे हैं। सोमवार को बलिया से देवरिया आ रहे कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही पीसीएफ की ओर से बनाए गए सलेमपुर ब्लॉक के साधन सहकारी समिति बरडीहा पहुंचे। किसानों की गेहूं तौल की जा रही थी। इसमें सचिव घटतौली कर रहा था। इसके अलावा केंद्र पर टेंट नहीं लगा था, किसानों के बैठने या पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं किया गया था। प्रतीक्षालय सूची भी सचिव नहीं दिखा पाए। अनियमितता और घटतौली के आरोप में कैबिनेट मंत्री ने सचिव ओमप्रकाश को निलंबित करने का निर्देश डीएम सुजीत कुमार को दिया है। इसके बाद साधन सहकारी समिति खुखुंदू पहुंचे, जहां क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं हो रही थी। केंद्र प्रभारी मौके से गायब मिला। वहां मौजूद पल्लेदार से कैबिनेट मंत्री ने जानकारी की कोशिश किया। लेकिन वह कुछ नहीं बता सका। गेहूूं बेचने के लिए क्षेत्र के किसान परेशान हैं। इसके जांच के लिए निर्देश कैबिनेट मंत्री ने दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed