{"_id":"5abe6c874f1c1bcd618b4813","slug":"191522429063-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वार्षिकोत्सव को संवारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से वार्षिकोत्सव को संवारा
Updated Fri, 30 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
देवरिया क्लब में केडीपीएस एण्ड किड्स वैली के कार्यक्रम में प्रस्तुति देते बच्चे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। केडीपीएस एवं किड्स वैली स्कूल का वार्षिकोत्सव वह स्कॉलरशिप वितरण समारोह का आयोजन संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्र-छात्राओं ने अतिथियों एवं अभिभावकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत श्वेता ने सरस्वती गीत पर नृत्य प्रस्तुति से की। इसके बाद इतनी सी हंसी.., बम-बम भोले.., गोलमाल-गोलमाल, कान्हा सो जरा.., जय हो.., ओरे चिरइया.. आदि गीतों पर नन्हे-मुन्नों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी को लोटपोट कर दिया। वृक्ष बचाओ का संदेश गीत सराहा गया। रितेश ने सोलो डांस ने प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि ने प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले एवं प्रशंसनीय प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन जूनियर वर्ग के छात्र आदित्य त्रिपाठी व आरुषि सिंह तथा सीनियर वर्ग के अंकित शर्मा व निहारिका मौर्या ने किया।
स्कूल प्रबंधक ओमप्रकाश कुशवाहा ने अतिथियों का आभार जताया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष रामप्रवेश यादव, ओमप्रकाश मौर्य, नगर पालिकाध्यक्ष अलका सिंह, पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, बलवंत कुशवाहा, संजय दीप कुशवाहा, केपी त्रिपाठी, हृदयनारायण जायसवाल, सुनील कुशवाहा, डॉ. अंतर्यामी सिंह, पुष्पेंद्र वर्मा, राजकुमार कुशवाहा, चंद्रशेखर गुप्ता, नित्यानंद त्रिपाठी, शिवानंद कुशवाहा, सुदीप श्रीवास्तव, जयप्रकाश कुशवाहा, दिनेश गुप्ता, रविकांत दूबे, अवधेश यादव, राजेश कुशवाहा, संतोष गुप्ता आदि मौजूद रहे।