फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   वकीलों का रुख कड़ा, और उग्र करेंगे आंदोलन

वकीलों का रुख कड़ा, और उग्र करेंगे आंदोलन

Thu, 04 Jan 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
वकीलों का रुख कड़ा, और उग्र करेंगे आंदोलन
सदर तहसील के मुख्य गेट पर वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एसपी के खिलाफ वकीलों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है। इस मसले पर प्रशासन चुप्पी साधे है। इससे वकीलों में नाराजगी बढ़ रही है। गुरुवार को भी धरना-प्रदर्शन का दौर जारी रहा। एसपी के खिलाफ नारेबाजी से सदर तहसील परिसर गूंज उठा। चेतावनी दी, यदि बात बिगड़ी तो सीधे तौर पर प्रशासन जिम्मेदार होगा। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर्वदा चौहान जिला अस्पताल के जिस वार्ड भर्ती थे, वहां मंगलवार को पुलिस ने दबिश दी थी। इससे नर्वदा को अस्पताल छोड़ना पड़ा था। पुलिस की इस कार्रवाई ने वकीलों के गुस्से में और इजाफा कर दिया है।
विज्ञापन

19 दिसंबर को संपूर्ण समाधान दिवस के दिन वकील डीएम सुजीत कुमार से मिलने गए थे। वह साथी वकील कन्हैया मिश्रा की जमीन पर कब्जा खाली कराने की मांग कर रहे थे। बीच में एसपी राकेश शंकर कूद पड़े और वकीलों से अभद्रता से बात की। इसी के बाद वकील एसपी के तबादले की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। गुरुवार को वकीलों ने तेवर तीखा कर दिया। दिनभर धरना-प्रदर्शन का दौर चला। वक्ताओं ने एसपी के खिलाफ भड़ास निकाली। कहा कि तानाशाही का रवैया छोड़ दें, अन्यथा परिणाम गंभीर होगा। जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बृजबांके तिवारी ने कहा कि अब भी समय है प्रशासन चेत जाए, अन्यथा आंदोलन का स्वरूप बदल जाएगा। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र ने कहा कि वकीलों से टकराने वाले अफसर ज्यादा दिन जिले में रुक नहीं पाए हैं। एसपी राकेश शंकर को भी जाना पड़ेगा। पूर्व अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने कहा कि एसपी के खिलाफ लड़ाई अब और उग्र होगी। इस दौरान श्रीराम तिवारी, प्रमोद निषाद, कमलेश निषाद, विजय कुमार, उदय प्रताप सिंह, कन्हैया मिश्रा, राजीव त्रिपाठी, लल्लन मिश्रा और कौशल किशोर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


न्यायिक कार्य से विरत रहे वकील
सदर तहसील के वकीलों के आंदोलन के समर्थन में जिले भर के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। जिलेभर में धरना-प्रदर्शन भी किया गया। शुक्रवार से आंदोलन उग्र होने की उम्मीद है। ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन भी वकीलों के आंदोलन का समर्थन दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम तक पहुंचाएंगे मामला
एसपी राकेश शंकर के बिगड़े बोल की शिकायत वकील सीएम योगी आदित्यनाथ से करने की रणनीति बना रहे हैं। जल्द ही एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ जाने वाला है। वकीलों का कहना है कि एसपी राकेश शंकर के खिलाफ हर हाल में कार्रवाई कराई जाएगी। उनमें डीएम के प्रति भी नाराजगी है।


17 दिनों से चल रहा है आंदोलन
17 दिनों से वकील एसपी के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। फिर भी अफसरों की सेहत पर फर्क पड़ता दिख नहीं रहा है। न ही आंदोलित वकीलों से वार्ता करने का प्रशासन ने पहल किया है। लगातार धरना-प्रदर्शन से वादकारियों को भी परेशानी हो रही है। वे तारीख पर न्यायालय तो आ रहे हैं, पर अगली तारीख लेकर चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed