{"_id":"59d662a04f1c1bc8538b6181","slug":"191507222176-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा अधूरा टीका करण का अभिषाप मिटाएंगा मिशन ईद्रधनुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा अधूरा टीका करण का अभिषाप मिटाएंगा मिशन ईद्रधनुष
Updated Thu, 05 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। संपूर्ण टीकाकरण से वंचित गर्भवती महिलाओं और दो साल से कम उम्र के बच्चों को सघन मिशन इंद्रधनुष योजना के तहत टीका लगाया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट के अनुसार जिले में 13994 गर्भवती महिलाएं और 20251 बच्चे संपूर्ण टीकाकरण से वंचित हैं। इसके लिए आशा बहू, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एएनएम को जिम्मेदारी दी गई है।
सीएमओ डॉ. रामनिवास ने बताया कि झाड़फूंक या लोगों के बहकावे में आकर आज भी लोग टीका लगाने और पोलियो पिलाने से हिचकते हैं। बचपन में हुई छोटी सी यह चूक आने वाले समय में बच्चों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में जनपद में दो साल तक के बच्चों की संख्या 90267 और गर्भवती महिलाओं की 13994 है। दस प्रकार का टीका है जो गर्भवती महिलाओं और बच्चों में लगता है। लेकिन 20251 बच्चों को आधा अधूरा टीका लगा है। लेकिन विभाग की ओर से 51174 बच्चों को संपूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य बनाया गया है। इसमें खसरा, कालाजार, हेपेटाइटिस बी सहित 11 गंभीर बीमारियों का टीका शामिल है। यह अभियान नौ अक्टूबर से शुरू होगा और जनवरी वर्ष 2018 तक चार चरणों में चलेगा। इसके लिए 2164 स्थानों पर टीकाकरण के लिए बूथ बनाया गया है। सीएमओ ने मस्जिद के इमाम लोगों से भी सघन मिशन इंद्रधनुष योजना को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान डॉ. डीबी शाही, एसीएमओ राजेंद्र प्रसाद, डॉ. एसएन सिंह, विपिन बिहारी, जेएन पांडेय, डॉ. अनुज सिंह, मनोज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।