फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लेखाधिकारी और बाबू के बीच हुई बहस,अफरा-तफरी

लेखाधिकारी और बाबू के बीच हुई बहस,अफरा-तफरी

Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
लेखाधिकारी और बाबू के बीच हुई बहस,अफरा-तफरी
देवरिया। डीआईओएस कार्यालय में लेखाधिकारी और एक बाबू के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। यह देख कार्यालय में आए शिक्षक व अन्य कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। बात इतनी बढ़ गई कि बाबू ने नौकरी से इस्तीफा देने की बात कह डाली। कुछ देर बाद पहुंचे डीआईओएस ने कार्यालय में दोनों लोगों को बुलाकर समझाया।
विज्ञापन

वेतन भुगतान और कॉलेज संबंधित कार्यों के लिए शुक्रवार को लोग पहुंचे थे। काम व लोगों के दबाव की वजह से कार्यालय के सभी कर्मचारी कार्यों में व्यस्त थे। दिन के करीब 11.30 बजे अचानक लेखाधिकारी कार्यालय से तेज आवास सुनाई देने लगी। यह देख लोग उधर पहुंचे तो लेखाधिकारी और एक बाबू किसी बात को लेकर एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे थे। कर्मचारियों ने बीचबचाव कर बाबू को वहां से किसी तरह हटाया। नाराज बाबू ने लेखाधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए नौकरी से इस्तीफा देने की धमकी देने लगा। इसकी जानकारी किसी ने डीआईओएस को दिया। कुछ देर बात कार्यालय पहुंचे डीआईओएस ने आपस में कहासुनी करने वाले दोनों कर्मचारियों को कार्यालय में बुलाया। करीब आधे घंटे तक बंद कमरे में समझाया और समस्या सुनी। कहासुनी के बाद कार्यालय पहुंचे लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगी। डीआईओएस शिवचंद्र ने बताया कि विभागीय कार्यों को लेकर आपस में लोग कहासुनी किए थे। समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed