{"_id":"59a45d6f4f1c1b94018b4599","slug":"191503944047-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रांतिकारियों की कथित उपेक्षा पर भड़के छात्र नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रांतिकारियों की कथित उपेक्षा पर भड़के छात्र नेता
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति ने क्रांतिकारियों की उपेक्षा पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि कॉरपोरेट कंपनियों के इशारे पर सरकार काम कर रही है। कार्यदायी संस्था के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। एडीएम वित्त राजस्व सीताराम गुप्त को पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की।
मंडल अध्यक्ष अरविंद गिरि और जिलाध्यक्ष सुधांशु रंजन मिश्र की अगुवाई में छात्रनेता सोमवार को पोस्टमार्टम चौराहे पर एकत्र हुए। शहीदों की प्रतिमाओं के सामने निजी मोबाइल कंपनी का टॉवर लगाए जाने पर चिंता जताई। आजाद चौक पर दोपहर तीन बजे सरकार विरोधी नारेबाजी की। कहा कि टॉवर से महापुरुषों की प्रतिमा ढक जाएगी। उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद का सम्मान बरकरार रखने की मांग की। छात्रनेताओं ने कहा कि यह कि प्रतिमाओं की साफ सफाई की जाए। अविलंब रुप से टॉवर निर्माण के लिए फाउंडेशन पर रोक लगाएं। इस दौरान फारूख अहमद, अमित पांडेय, अंकित शाही, सुयश त्रिपाठी, उज्ज्वल तिवारी, प्रिंस चौबे, देवेश पांडेय, रोहित जायसवाल, अवनीश आदि रहे।