फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भूख से परेशान बच्चे बोले:माई रे खाना में देर बा भुजवे दे...

भूख से परेशान बच्चे बोले:माई रे खाना में देर बा भुजवे दे...

Tue, 22 Aug 2017 10:32 PM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
भूख से परेशान बच्चे बोले:माई रे खाना में देर बा भुजवे दे...
नीलांबुज मिश्र
विज्ञापन

देवरिया। भूख की छटपटाहट के बीच अपनों के इंतजार में बाढ़ पीड़ितों का दिन कट रहा है। अव्यवस्था से जूझ रहे लोगों का बरहज तहसील प्रशासन मदद करना तो दूर हाल जानने तक नहीं पहुंचा। दोपहर तक भोजन नहीं मिला था। बच्चे आंखों में आंसू लिए ‘माई रे खाना में देर बा भुजवे दे...’ की गुहार लगा रहे हैं। मजबूर मां भोजन मिलने की तसल्ली देते हुए बच्चों को सीने से लगा कर सिस्टम को कोसने लगती है।

मऊ जिले के मधुबन तहसील के चक्की मुसाडोही गांव में एक सप्ताह पूर्व घाघरा का बांध टूटने से तबाही मच गई। गांव में करीब 3000 की आबादी है। चार दिन पहले किसी तरह गांव के करीब 300 लोग बरहज तहसील के तेलियाकला के एक कॉलेज में पहुंचे। अब भी गांव की महिलाएं पानी के बीच मचान और छतों पर रहने को मजबूर हैं। 24 से अधिक नाव गांववालों को निकालने के लिए लगाई गई हैं। दिन में करीब 500 लोग यहां रह रहे हैं। रात को 200 लोग घरों की निगरानी के लिए चले जा रहे हैं। चक्की मुसाडोही से नाव के जरिए आने में करीब तीन घंटे लग रहे हैं। दिन में 12 और रात को 11 बजे पीड़ितों को भोजन मिल रहा है। दिन में 11 बजे सुनीता बेटी अर्चना, आंचल, अनुष्का के साथ बैठी थी। भूख से बेटियां परेशान थीं। मां पक रहे भोजन की ओर अंगुली दिखाकर चुप करा रही थी। अन्य बच्चे भी सुबह से पानी ही पीकर थे। गांव की ओर से आती हुई नाव दिखी तो लोगों की नजर उधर टिक गई। नाव पास आई तो उनके पति और बेटे नहीं दिखे। उनका संदेश गांववाले बताए। बाढ़ पीड़ित रामपति, सुरेश, वृद्घिचंद, इंद्रावती, प्रभावती, सरस्वती का कहना है कि गांव में लंच पैकेट की व्यवस्था नहीं है। मधुबन तहसील के लेखपाल सुरेंद्र ने बताया कि आर्थिक मदद प्रशासन की ओर से नहीं मिली है। मौखिक रूप से भोजन बनवाने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed