{"_id":"596656184f1c1b6e348b4602","slug":"191499878936-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा की योजनाएं बंद करने से भड़के सपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा की योजनाएं बंद करने से भड़के सपाई
Updated Wed, 12 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सपा की सरकार की योजनाओं पर योगी सरकार द्वारा रोक लगाने के फैसले से सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। सपा नेताओं ने कहा कि किसानों को गुमराह करने वाला बजट पेश कर भाजपा सरकार वाहवाही लूटना चाहती है। आने वाले समय में पता चलेगा कि किसानों को किस तरह छला गया है। उन्होंने सपा सरकार की योजनाओं को बंद करने के विरोध में सड़क से सदन तक आंदोलन करने की चेतावानी दी है।
सपा नेता विजय रावत की अध्यक्षता में बुधवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। आरोप लगाया गया कि भाजपा सरकार की कथनी-करनी में अंतर है। किसानों की मुफ्त सिंचाई योजना बंद कर केंद्र सरकार ने डीजल का दाम बढ़ाकर किसानों के कमर को तोड़ने का काम किया है। डॉ. राममनोहर लोहिया का नारा था कि रोटी, कपड़ा, मकान सस्ता हो, दवा और पढ़ाई मुफ्त हो। सपा सरकार ने इस दिशा में काम किए थे, लेकिन यूपी में भाजपा की सरकार आते ही इस पर ग्राहण लग गया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी-100 सेवा शुरू कर अपराध रोकने का काम किया था, लेकिन भाजपा सरकार ने इसे बंद कर दिया। प्रदेश में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। अब यूपी-100 सेवा बंद हो जाने से अपराधियों के हौसले और बुलंद हो जाएंगे। इस दौरान हरिओम यादव, कमलेश सिंह, सुनील सिंह, इमराम खां, खालिद अहमद आदि मौजूद रहे।