{"_id":"594e99184f1c1be9328b4592","slug":"191498323224-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थिति में युवक की ट्रेन में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थिति में युवक की ट्रेन में मौत
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पंजाब के लुधियाना से कमाकर कर्मभूमि ट्रेन से वापस घर लौट रहे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शनिवार को आरपीएफ ने शव को ट्रेन की बोगी से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। युवक के जेब से 23 जून का टिकट और अन्य कागजात बरामद हुए। इससे उसकी पहचान हुई। पुलिस ने परिवारवालों को सूचना दी। परिवारवाले देवरिया पहुंच गए।
कुशीनगर जिले के रामकोला थानाक्षेत्र के करनहा निवासी दिनेश रावत पुत्र नागा रावत तीन माह पूर्व पंजाब लुधियाना कमाने गया था। वह अपने साले की शादी में शामिल होने के लिए घर वापस लौट रहा था कि रास्ते में तबीयत खराब हो गई। परिवारवालों के अनुसार दिनेश के बगल में बैठे एक यात्री ने फोन कर जानकारी दी थी कि दिनेश को उल्टी हो रही है। शुक्रवार की रात में लगभग नौ बजे उसी यात्री का फोन आया कि दिनेश की मौत हो गई। वह दिनेश के शव को गोरखपुर में उतारने की बात कह रहा था, लेकिन नहीं उतारा। शव देवरिया स्टेशन पर पहुंचा। किसी यात्री की सूचना पर आरपीएफ के जवानों से शव को ट्रेन से उतारा। दिनेश के जेब में मिले मोबाइल व अन्य कागजात के आधार पर आरपीएफ ने उसके परिजनों को फोन कर सूचना दी। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिवारवाले दहाड़े मारकर रो रहे थे।