फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   184 withdrawl their nomination in Panchyat election

184 ने नामांकन-पत्र वापस लिया

Sat, 21 Nov 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 21 Nov 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
 पहले चरण के चार  ब्लॉकों में 184 ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। अब इन ब्लॉकों में 1674 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैैं। चुनाव चिह्न का आवंटन शुक्रवार की देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

इन विकास खंडों में 1874 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित तय माने जाने जा रहे हैं। नामांकन वापस लेने वालों में देसही देवरिया में ग्राम प्रधान पद के लिए 39 और सदस्य पद के लिए 17 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस ले लिया। अब यहां  ग्राम प्रधान पद के लिए 295 और सदस्य पद के लिए 394 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

देसही देवरिया में 400 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुना जाना तय है। रामपुर कारखाना में ग्राम प्रधान पद के 42 उम्मीदवारों ने पर्चा वापस लिया। यह सभी लोग उम्मीदवारों के करीबी हैं। ग्राम प्रधान पद के 486 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। ग्राम पंचायत सदस्य के 13 दावेदारों का बृहस्पतिवार को पर्चा खारिज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 सदस्य पद के लिए 870 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यहां पर 555 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचन हो सकते हैं। तरकुलवा में ग्राम प्रधान पद के लिए 36 और सदस्य पद के लिए 16 ने पर्चा वापस लिया, अब ग्राम प्रधान पद के लिए 370 और सदस्य पद के लिए 677 प्रत्याशी चुनावी समर में हैं।
 यहां पर लगभग 400 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाएंगे। पथरदेवा में ग्राम प्रधान पद के लिए 67 और सदस्य पद के लिए 19 ने नामांकन पत्र वापस ले लिया। यहां पर ग्राम प्रधान पद के लिए 523 और सदस्य पद के लिए 962 चुनावी समर में हैं। इसके साथ ही 500 से अधिक ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध निर्वाचन तय है।

अलग-अलग गांवों के ग्राम प्रधान पद के दो उम्मीदवार के पर्चे वैधः जिलाधिकारी की अनुमति पर देसही देवरिया के चुनाव अधिकारी ने भटनी बुजुर्ग और बेलवा बाजार के ग्राम प्रधान पद के एक उम्मीदवारों का पर्चा शुक्रवार को वैध करार दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed