{"_id":"59ef70e64f1c1b79548b8e58","slug":"181508864230-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मार पीट व गोली चली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मार पीट व गोली चली
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाटपाररानी। एक गांव में विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष की ओर से फायरिंग किया गया। लेकिन गोली किसी को नहीं लगी और गांव में दहशत फैल गई। पुलिस इस मामले में लाइसेंसी रिवाल्वर कब्जे में ले लिया और केस दर्ज कर दो लोगों को जेल भेज दिया।
थानाक्षेत्र के कटाई टीकर गांव में हरेराम यादव और प्रदीप यादव के बीच जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इसको लेकर दोनों पक्षों के बीच सोमवार की देर रात को मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान हरेराम यादव अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली की आवाज सुनकर गांववालों की भीड़ जुट गई और अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हरेराम यादव का रिवाल्वर कब्जे में ले लिया और प्रदीप और हरेराम को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत एसओ दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया कि हरेराम और प्रदीप ने एक दूसरे पर तहरीर दी है। इस आधार पर दोनों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी को न्यायालय भेजा गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।