{"_id":"59ca92434f1c1ba8538b48a9","slug":"181506447939-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू के वाइस चांसलर का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू के वाइस चांसलर का पुतला फूंका
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन ऐपवा ने मंगलवार को सुभाष चौक पर बीएचयू के कुलपति का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
ऐपवा कार्यकर्ता राघवनगर स्थित कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति का पुतला बनाया गया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कार्यालय से निकले और सुभाष चौक पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बीएचयू के कुलपति को बर्खास्त करने की मांग की। पुतला दहन के बाद ऐपवा की जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि मोदी का नारा बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ बेमतलब साबित हो रहा है। सुरक्षा के तमाम मुद्दों को लेकर बीएचयू में शोध और अध्ययन करने वाली छात्राएं धरने पर बैठी थीं। कुलपति के दबाव के बाद भी आंदोलन चलता रहा। आंदोलन का तेवर देखकर कुलपति और प्रदेश सरकार की मिलीभगत से आंसू गैस के गोले छोड़े गए। छात्राओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। इस घटना की जड़ में पीएम मोदी और सीएम योगी हैं। इस घटना के लिए दोषी कुलपति को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस अवसर पर सुमन, पूनम, सविता, अंजलि केडिया, रमावती, शोभा, उगिया देवी, सरोज, किसमती समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहीं।