फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आरोपियों की गिराफ्तारी के लिए लेखपालों का धरना जारी

आरोपियों की गिराफ्तारी के लिए लेखपालों का धरना जारी

Mon, 28 Aug 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की गिराफ्तारी के लिए लेखपालों का धरना जारी
सलेमपुर (देवरिया)। लेखपाल की पिटाई करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दूसरे दिन भी लेखपालों ने धरना दिया। पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए गिरफ्तारी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी ने कहा कि तहसील दिवस के मामले का निस्तारण करने गए लेखपाल कौशलाधीश विश्वकर्मा और उनके सहायक की सरेआम प्रधान ने सहयोगियों की मदद से पिटाई कर दी। प्रधान एक जिम्मेदार पद पर होते हुए ऐसा कार्य किया है, जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है। 24 घंटे के अंदर अगर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती है तो, जिला मुख्यालय पर लेखपाल संघ आंदोलन शुरू कर देगा। तहसील अध्यक्ष अवधेश दूबे ने कहा कि न्याय नहीं मिलने तक लड़ाई जारी रहेगी। इस दौरान अमरेंद्र तिवारी, दिनेश श्रीवास्तव, चद्रभूषण पाण्डेय, सुनील श्रीवास्तव, प्रेमप्रकाश यादव, रामदास यादव, ज्योति मल्ल, आकांक्षा मल्ल, शिखा तिवारी, कल्पना पांडेय, हिमांगी मिश्र, नेहा सिंह आदि ने धरना में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed