{"_id":"5967a9294f1c1b325b8b474a","slug":"181499965737-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल वाहन से टकराया बाइक सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल वाहन से टकराया बाइक सवार
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चकरवा गांव के पास एक स्कूल वाहन से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। स्कूल की गाड़ी चलाकर चालक मौके से भाग गया। वह बच्चों को घर पर छोड़ने के बाद स्कूल को वापस लौट रहा था। बीच सड़क पर हुए हादसे से करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
गुरुवार को दोपहर नगर के दुग्धेश्वरनाथ मंदिर स्थित एक स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए वाहन गया था। वह रुद्रपुर-कपरवार मार्ग पर बच्चों को छोड़ कर लौट रहा था। इस दौरान चकरवा गांव के पास रुद्रपुर की ओर से लौट रहा बाइक सवार स्कूल वाहन से सीधे टकरा गया। बाइक सवार लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे में बाइक सवार बड़हलगंज थाना के सेमरा गांव निवासी मुन्ना चौहान गंभीर रुप से घायल हो गए। बीच सड़क पर दो वाहनों की टक्कर से आवागमन प्रभावित हो गया। पुलिस के पहुंचने पर एक घंटे बाद आवागमन शुरू हो पाया। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक नशे में था। पुलिस ने घायल का उपचार सीएचसी में कराया।