{"_id":"596261754f1c1b46198b46cb","slug":"181499619701-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरकान ए हज की ट्रेनिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरकान ए हज की ट्रेनिंग कल
Updated Sun, 09 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। आजमीन ए हज को उलेमा 11 जुलाई हज के अरकान से रूबरू कराएंगे। ताकि मक्का की हज के तमाम अरकान सही तरीके से मुकम्मल हो सके। इसके अलावा दिमागी बुखार, पोलियो समेत अन्य टीका लगेगा।
जिले से इस बार 164 लोग हज के लिए जाएंगे। तीन लोग का आवेदन निरस्त हो गया है जिसमें दो महिला शामिल हैं। इस बार 100 पुरुष और 64 महिलाएं जाएंगी। तहसील रोड स्थित जामा मस्जिद में उलेमा ए कराम हज की अदायगी समेत अन्य जानकारी देंगे। ट्रेनिंग और टीकाकरण सुबह नौ से शुरू होगा। मौलाना नियाज अहमद कासमी, मौलाना अहमद रजा मिस्बाही, मुफ़्ती इफ्तेखार अहसन, मौलाना ओबेदुल्लाह के अलावा पेशइमाम मौलाना अशफाक अहमद कासमी जानकारी देंगे। मीना और अराफात के मैदान में रुकने का तरीका, जमरात यानी शैतान के प्रतीक को पत्थर मारना, काबा शरीफ के तवाफ के बारे में बताएंगे। ताकि किसी तरह के अरकान की अदायगी के लिए परेशान न होना पड़े। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील सिद्दीकी ने आजमीन-ए-हज से ट्रेनिंग में शामिल होने की अपील की है।
इनसेट
महिलाओं के नाम बुजुर्ग और युवा का रिकॉर्ड
आजमीन ए हज में सबसे अधिक और कम उम्र में महिलाएं है। हाजरा खातून की उम्र 81 साल जबकि सादमा अफरोज 24 वर्ष की है इसके अलावा पुरुषों में इसराइल सिद्दीकी 77 साल के अलावा इमान सिद्दीकी 25 वर्ष के हैं। इसके अलावा अधिकांश लोग 60 प्लस हैं।