फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   175 couple got married in cm group marriage plan

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ

Sat, 11 Jun 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
175 couple got married in cm group marriage plan
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़ों ने थामा एक-दूसरे का हाथ
विज्ञापन

देवरिया। महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 175 जोड़े एक-दूजे के हो गए। 163 जोड़ों का विवाह हिंदू रीति से तथा 12 जोड़ों का मुस्लिम धर्म के अनुसार निकाह संपन्न कराया गया।
मुख्य अतिथि रामपुर कारखाना के विधायक सुरेंद्र चौरसिया ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों की शादी धूमधाम एवं भव्यता के साथ सुनिश्चित हो, इसके लिये मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रही है। इस योजना की वजह से गरीब अभिभावकों को भी अपनी बेटी की शादी धूमधाम से करने का अवसर मिल रहा है। आर्थिक कठिनाइयों की वजह से गरीब परिवारों को अपनी बेटियों की शादी का खर्च उठाने में समस्या होती थी। इस परेशानियों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री द्वारा यह योजना चलाई गई, ताकि खुशी व गाजे-बाजे व भव्य आयोजनों के साथ उनकी भी शादी हो सके। एसपी संकल्प शर्मा ने कहा कि यह प्रदेश सरकार की अत्यन्त महत्वपूर्ण योजना है। आज इसके माध्यम से एक साथ, एक ही मंडप में बडी संख्या में जोड़ों परिणय सूत्र में बंध रहे है, जिसके हम सभी साक्षी बन रहे है। नव दंपति को रामपुर कारखाना के विधायक,पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एमएलसी प्रतिनिधि राजू मणि, शेषनाथ, पिंटू चौरसिया ने आशीर्वाद देकर उनके सुखद भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन

शादी में दिए गए उपहार
देवरिया। इस योजना के तहत विवाहिता के खाते में 35 हजार रुपये, 10 हजार रुपये मूल्य की गृहस्थी की सामग्री एवं वस्त्र आभूषण तथा छह हजार रुपये भोजन, टेंट आदि पर खर्च किए गए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी शशि सिंह सहित विभिन्न अधिकारी व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed