फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   16 साल बाद कांग्रेस की जीत

16 साल बाद कांग्रेस की जीत

Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
16 साल बाद कांग्रेस की जीत
कांग्रेस - फोटो : file photo
सुरेंद्र वत्स
विज्ञापन

रुद्रपुर। नगर पंचायत रुद्रपुर में अध्यक्ष पद के रोमांचक चुनाव में कांग्रेस ने 16 साल बाद एक बार फिर जीत दर्ज की। कांग्रेस प्रत्याशी लालमती देवी ने नगर पंचायत की पहली महिला अध्यक्ष बनने का गौरव हासिल की हैं। उन्होंने भारतीय समाज पार्टी भासपा की सुधा निगम को 576 मतों के अंतर से शिकस्त दी।

नजदीकी मुकाबले में कांग्रेस की प्रत्याशी को 3276 मत प्राप्त हुआ। वहीं दूसरे स्थान पर रही सुधा निगम को 2700 मत प्राप्त हुए। आश्चर्यजनक रूप से भाजपा और सपा के उम्मीदवारों को करारी हार का सामना करना पड़ा। वहीं एनसीपी प्रत्याशी भावना सिंह ने जोरदार प्रदर्शन कर लड़ाई को त्रिकोणात्मक बना दिया। भावना 2518 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। सपा प्रत्याशी नर्वदा देवी 1440 मत पाकर चौथे स्थान पर और भाजपा प्रत्याशी मनोरमा 815 वोट पाकर सातवें स्थान पर रही। निर्दल प्रत्याशी विनीता को 1365 और बसपा की स्नेहलता को 1221 मत मिले। टाउन एरिया चुनाव में कांग्रेस ने दूसरी बार अध्यक्ष पद पर कब्जा हुआ है। इससे पहले 2001 में रामभरोसा त्रिपाठी चुनाव जीत कर कांग्रेस से पहली बार चेयरमैन बने थे। रुद्रपुर की पहली महिला अध्यक्ष लालमती पूर्व चेयरमैन फौजदार शर्मा की पुत्र वधू हैं। फौजदार दो बार नगर पंचायत के अध्यक्ष रहे हैं। इस चुनाव में 67 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसमें 70 प्रतिशत महिलाएं रहीं। मतदान के दौरान 52 लोगों ने किसी को वोट नहीं दिया उन्होंने नोटा का प्रयोग किया। जबकि 679 लोगों के मत अवैध घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed