{"_id":"5a21a7e34f1c1b6e468b7ca3","slug":"171512155107-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार गुमटियों में लगाई आग, धू-धूकर जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार गुमटियों में लगाई आग, धू-धूकर जली
Updated Sat, 02 Dec 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
रोते बिलखते घर वाले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जलकल रोड में बृहस्पतिवार की रात को अज्ञात लोगों ने चार गुमटियों को आग के हवाले कर दिया। चारो गुमटी के जलने से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सदर कोतवाली थाने से महज चंद कदम की दूरी पर जलकल रोड में बांस देवरिया के रहने वाले श्यामजीत, सूरज, गरुड़पार के अशोक और पुलिस लाइंस स्थित काशीराम आवास के रहने वाले दिलशाद गुमटी रखकर दुकान चलाते थे। कोई फोटो फ्रेमिंग तो कोई बेल्ट,चश्मा आदि बेचता है। बृहस्पतिवार की रात सभी दुकान बंद कर घर चले गए थे। आधी रात को किसी ने चारों गुमटियों में आग लगा दी। गुमटियां धू-धूकर जलने लगी। किसी ने कोतवाली पुलिस और फायर सर्विस को सूचना दी। सूचना के बाद रात दो बजे फायर सर्विस की गाड़ी पहुंची और आग पर काबू पाया। शुक्रवार को पीड़ितों ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।