{"_id":"59cbd9d84f1c1bcb538b4b91","slug":"171506531800-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ आप का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल की कीमतों के खिलाफ आप का प्रदर्शन
Updated Wed, 27 Sep 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के खिलाफ बुधवार को ‘आप’ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज की निंदा की। आरोप लगाया गया कि छात्राओं को हॉस्टल से बाहर निकालकर पीटा गया है। भाजपा सरकार बर्बरता पर उतर आई है। कार्यकर्ताओं ने सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
जुलूस के रूप में आप कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन के बाद सभा की। जिला संयोजक आरएस राय ने कहा कि पेेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा से महंगाई बढ़ रही है। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा सरकार में आम जनता परेशान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत काफी कम हो गई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार दामों पर अंकुश नहीं लगा पा रही है। बीएचयू की छात्राओं पर लाठीचार्ज के सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। जिला सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा एक तरफ बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा देती है तो दूसरी तरफ उन पर लाठीचार्ज करा रही है। इस दौरान हरिनारायण चौहान, संतोष शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, विजय चौबे, रामनिवास पासवान, हरेंद्र, अवधेश यादव आदि मौजूद रहे।