फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आज बरहज आ सकते हैं सीएम योगी

आज बरहज आ सकते हैं सीएम योगी

Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
आज बरहज आ सकते हैं सीएम योगी
देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जिले के बाढ़ प्रभावित बरहज क्षेत्र का दौरा कर सकते हैं। यह खबर लगते ही प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुट गया है। शुक्रवार की देर शाम डीएम और एसपी ने बरहज का दौरा किया। हेलीपैड स्थल का मुआयना किया। बरहज में परसिया देवार बांध 10 मीटर कट जाने से 25 मजरों में घाघरा नदी का पानी पहुंच गया। नगर पालिका परिषद गौरा में भी पानी भरा हुआ है। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि हालांकि सीएम के आने की आधिकारिक सूचना नहीं है, फिर भी तैयारियां की जा रही हैं। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि शनिवार को तीन बजे मुख्यमंत्री के आने की संभावना है। वह बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण करने वाले हैं। इसी के मद्देनजर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। बरहज में देर रात तक प्रशासनिक अमला तैयारियों में जुटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed