फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संदिग्ध हालात में जलकर मरी विवाहिता

संदिग्ध हालात में जलकर मरी विवाहिता

Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में जलकर मरी विवाहिता
देवरिया। गौरीबाजार के कालावन गांव की रहने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। मायकेवालों ने ससुरालियों पर बेटी को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। कालावन गांव के अर्जुन चौहान की शादी तीन महीने पूर्व थानाक्षेत्र के ही चैनपुर गांव में हुई थी। शादी में ही विदा होकर पिंकी ससुराल आ गई। गांववालों का कहना है कि अर्जुन शादी से पहले गुजरात में रहकर मजदूरी करता था। शादी के बाद से वह बाहर नहीं गया। शुक्रवार की सुबह घर पर ही पिंकी संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसके चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे और आग बुझाई। गंभीर हालात में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मायकेवालों का कहना था कि ससुराल वालों ने पिंकी को आग के हवाले किया है। गौरीबाजार एसओ जयप्रकाश यादव का कहना है कि इस मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed