फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अधूरा फोरलेन, जान पर आफत

अधूरा फोरलेन, जान पर आफत

Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Apr 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
अधूरा फोरलेन, जान पर आफत
फोटो समाचार
विज्ञापन

संकेतक के बिना खतरनाक हुआ अधूरा फोरलेन
नहीं लगाए संकेतक, आएदिन हो रहे हादसे
रविवार को दो जगहों पर चार पहिया वाहन हुए दुर्घटनाग्रस्त
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। फोरलेन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों पर तनिक भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अधूरे फोरलेन पर न तो कहीं संकेतक लगाए गए हैं और न ही रेडियम पट्टी। कहां कट है, इसका अंदाजा न मिलने से वाहन दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। पीडब्लूडी की लापरवाही का नतीजा रविवार को शहर में कई स्थानों पर देखने को मिला।
जिला कारागार गेट के सामने संकेतक नहीं होने के चलते सलेमपुर की ओर जा रही बोलेरो डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें सवार करीब आधा दर्जन लोगों को हल्की चोर्टें आइं। वाहन को सुबह नौ बजे डिवाइडर से उतारा गया। दूसरी घटना 11:30 बजे सुभाष चौक पर हुई। गोरखपुर की ओर जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही कार अचानक ऊबड़-खाबड़ सड़क आने से अनियंत्रित होकर ट्रक से भिड़ गई। इसमें कार का बोनट क्षतिग्रस्त हो गया। इस तरह की घटना इन दिनों आम हो गई हैं। बावजूद इसके करोड़ों का बजट खपाने वाले अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का ख्याल नहीं है। कहां कट है, कहां निर्माण अधूरा है इसका अंदाजा वाहन चालकों को नहीं मिल पा रहा है। फर्राटा भरतीं गाड़ियां अचानक क्षतिग्रस्त सड़क आने से अनियंत्रित हो रही हैं। सड़क और डिवाइडर का कलर एक जैसा होने से रात में वाहन चालकों को गाड़ी ड्राइव करने में दिक्कत आ रही है। निर्माणाधीन डिवाइडर पर स्टीकर तक नहीं लगाया जा सका है।
विज्ञापन


वर्जन
अधूरे निर्माण स्थलों पर विभाग की ओर से अस्थायी संकेतक (बोर्ड) लगाए गए हैं। जेल के सामने संकेतक खुद मैंने खड़ा होकर लगवाया था। वर्करों के हटते ही लोग बोर्ड उखाड़ ले जाते हैं। जल्द ही वहां संकेतक लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-केसरी प्रकाश, सहायक अभियंता पीडब्लूडी, प्रांतीय खंड।

इनसेट
कदम-कदम पर है खतरा
गोरखपुर से सलेमपुर तक बन रहे फोरलेन में कदम-कदम पर खतरा है। इसका अंदाजा शहर के ओवरब्रिज से जिला कारागार तक के सफर में मिल जाता है। कोऑपरेटिव बैंक के सामने एक सिरा अधूरा है। विकास भवन से पीडब्लूडी दफ्तर तक फोरलेन है। इसके तुरंत बाद ही निर्माण अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed