फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चीनी मिल चलाने के लिए किसानों ने निकाली साइकिल रैली

चीनी मिल चलाने के लिए किसानों ने निकाली साइकिल रैली

Fri, 07 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल चलाने के लिए किसानों ने निकाली साइकिल रैली
किसानों ने साइकिल रैली निकाली
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरने पर बैठे किसान, की सभा
कहा: बैतालपुर चीनी मिल चलाने के वादे से मुकर रही सरकार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल को चालू कराने की मांग को लेकर किसानों ने शुक्रवार को साइकिल रैली निकाली। चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति के बैनर किसानों का साइकिल जत्था बैतालपुर मिल गेट से रवाना हुआ। गांवों का भ्रमण करते हुए मुख्यालय पहुंचा। यहां शहर में जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मांगों के समर्थन में नारे लगाए।

धरने की अध्यक्षता करते हुए ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि गत वर्ष अक्तूबर में मुख्यमंत्री ने चीनी मिल को चालू कराने की घोषणा की थी। मिल चलाने के लिए गत चुनावों में भी नेताओं ने वादे किए। क्षेत्रीय विधायक, सांसद और कृषि मंत्री ने भी सिर्फ जनता को छला है। संघर्ष समिति किसानों के प्रति इस विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं करेगी। चीनी मिल बैतालपुर के चालू होने तक यह आंदोलन चलता रहेगा। समिति के महासचिव दरोगा यादव ने कहा कि अगर बैतालपुर चीनी मिल को समय रहते चालू नहीं किया गया तो अब किसान चुप नहीं बैठेंगे। संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि मिल चलाने में कोई बाधा ही नहीं है। इस मिल को स्लंप सेल एग्रीमेंट के तहत बेचा गया है, जिसमें अनुबंध है कि खरीदार मिल को आधुनिक करके चलाए। अनुबंध हुए सात साल होने के बाद भी सरकार और प्रशासन ने सुध नहीं ली। धरने में शिवाजी राय, कांग्रेस नेता नागेंद्र शुक्ल, मन्नू तिवारी, रामप्रकाश सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, जुगनू पति त्रिपाठी, उमेश मिश्र, वेदप्रकाश, काशीनाथ कुशवाहा, जगदीश प्रधान, वेदप्रकाश पांडेय, रविप्रकाश पांडेय, सुभाष यादव, अनिल पति त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed