फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   29 महादानियों ने किया रक्तदान

29 महादानियों ने किया रक्तदान

Mon, 01 Oct 2018 10:33 PM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
29 महादानियों ने किया रक्तदान
जिला अस्पताल में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्दान करते वाले लोग प्रमाण पत्र के साथ साथ में मुख्य अतिथर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। रक्तदान-महादान का नारा एक बार फिर सार्थक होता दिखा। सोमवार को स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 29 लोग इस महादान के सहभागी बने। बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाते हुए न सिर्फ रक्तदान किया, बल्कि दूसरों को प्रेरणा भी दी। रक्तदान को राष्ट्रसेवा का जरिया बताया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के ब्लड बैंक परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर का सीएमओ डॉ. धीरेंद्र चौधरी व सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। आयोजन की सराहना करते हुए ऐसे शिविरों को बढ़ावा देने की अपील की। सीएमओ ने कहा कि एक यूनिट रक्तदान चार जिंदगियों को बचाता है। कई बार ऐसे केस आए हैं, जिसमें समय से रक्त नहीं मिलने पर मरीज की जान चली जाती है। हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान से न कमजोरी आती है और न ही कोई अन्य दुष्प्रभाव होता है। अलबत्ता इससे शरीर में रक्त का संचार तेज होता है। खून पतला होने से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ समय-समय शिविर लगाकर रक्तदान के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने में अहम रोल निभा रहा है। सही मायने में यह सिर्फ समाचार पत्र नहीं, बल्कि समाज का मित्र भी है। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया। शिविर के आयोजन में ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. एससी सिंह, एसएलटी रामेश्वर पांडेय, लैब टेक्निशियन तेजभान प्रसाद, धुपेंद्र राव, रवि प्रताप, मुरलीधर गुप्ता, पंकज कुमार, गोपाल श्रीवास्तव आदि ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
विज्ञापन


जेल अधीक्षक ने दिया रक्त
शिविर की औपचारिक शुरुआत भले ही 10 बजे से होनी थी, लेकिन उत्साहित रक्तदाता पहले ही पहुंच गए थे। सुबह साढ़े नौ बजे सबसे पहले जेल अधीक्षक दिलीप पांडेय ने रक्तदान किया। कहा कि पहले रक्तदान कर समाज और राष्ट्र के पति जिम्मेदारी निभा रहे हैं, ताकि ड्यूटी में कोई व्यवधान न हो। इसके बाद कई अन्य कर्मचारियों ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed