{"_id":"5b69d8344f1c1b54208b7783","slug":"161533663284-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्तों संग नहाने गए दो बालक डूबे, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्तों संग नहाने गए दो बालक डूबे, मौत
Updated Tue, 07 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- तरकुलवा थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव का मामलाअमर उजाला ब्यूरो
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव के पास खनुआ नाले में मंगलवार की शाम नहाने गए दो बालकों की डूबने से मौत हो गई। करीब एक घंटे बाद उनका शव बाहर निकाला गया। साथ में गए तीन अन्य बच्चे सुरक्षित हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
नरायनपुर गांव निवासी दिलीप यादव का पुत्र दीपांशु (8) व कनवर चौहान का पुत्र अंकित चौहान (9) गांव के तीन अन्य बच्चों के साथ पास स्थित खनुआ नाले में नहाने गए थे। शाम करीब छह बजे नहाते समय दीपांशु व अंकित गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। उन्हें डूबता देख अन्य बच्चे शोर मचाते हुए नाले से बाहर आए। आस-पास के लोग जब तक मौके पहुंचते, दोनों बच्चे पानी में समा गए थे। जाल डालकर लोगों ने बच्चों की तलाश शुरू की। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया। परिजन शव लेकर घर चले गए। एसओ विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर पुलिस भेजी गई है।