फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   48 घंटे से बिजली ठप, रुद्रपुर में हाहाकार

48 घंटे से बिजली ठप, रुद्रपुर में हाहाकार

Fri, 29 Jun 2018 11:11 PM IST
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
48 घंटे से बिजली ठप, रुद्रपुर में हाहाकार
पॉवर हाउस का जला ट्रांसफार्मर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रुद्रपुर। विद्युत उपकेंद्र के पावर ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे क्षेत्र में हाहाकार मचा रहा। करीब साठ हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। रुद्रपुर में 48 घंटे से बिजली गायब होने से बांशिदों की दुश्वारियां बढ़ गई है। नगर को मदनपुर फीडर से जोड़ कर बिजली देने का प्रयास भी केबल ब्लॉस्ट होने से पूरा नहीं हो पाया।
नगर के जामुनी चौराहा स्थित पावर हाउस में लगा पांच एमबीए का ट्रांसफॉर्मर बृहस्पतिवार की सुबह जल गया। इससे नगर के 16 वार्डों में अंधेरा छाया है। लगातार कटौती से इंवर्टर-बैटरी भी दगा दे गए हैं। घरों में पानी की टंकियां खाली होने से लोग नहा भी नहीं पा रहे हैं। महिलाएं और बच्चे गर्मी से परेशान हैं। शाम होते ही नगर में अंधेरा छा गया। बिजली के अभाव में तहसील, कोतवाली, ब्लॉक और बीआरसी पर काम-काज बाधित रहा। मदनपुर फीडर से जुड़े करीब बीस गांवों में भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। नगरवासियों ने बिजली निगम से शीघ्र ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की। इस बाबत एसडीओ एके पाल ने कहा कि ट्रांसफॉर्मर मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है। आपूर्ति बहाल करने में दो दिन का समय लग सकता है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर बिजली बाधित को लेकर बहस
रुद्रपुर। नगर में 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप होने को लेकर लोग जन प्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। बिजली की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को ऊर्जा मंत्री और विधायक को ट्वीट कर कई लोगों ने पावर हाउस का ट्रांसफॉर्मर बदलवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed