फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अवैध बालू खनन के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

अवैध बालू खनन के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस

Tue, 10 Apr 2018 11:20 PM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
अवैध बालू खनन के खिलाफ सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी कांग्रेस
देवरिया जेल में बंद तमकुहीराज के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू से मुलाकात करने पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबबर। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। प्रदेश में खनन माफिया का एक गिरोह है जो चुनाव में भाजपा की फंडिंग करता है। पुलिस-प्रशासन और सरकार इन्हीं के इशारे पर काम कर रही है। बालू के अवैध खनन के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे तमकुहीराज के कांग्रेस विधायक अजय कुमार लल्लू को साजिश के तहत जेल भेज गया है। बालू खनन के खिलाफ कांग्रेस सड़क से सदन तक लड़ेगी। जरूरत पड़ने पर जेल भरो आंदोलन भी चलाया जाएगा। विधायक अजय कुमार लल्लू से जेल में मिलने के बाद ये बातें मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर ने पत्रकारों से बातचीत में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बालू के अवैध खनन का मामला सिर्फ कुशीनगर के तमकुहीराज का नहीं रह गया है। कांग्रेस पूरे प्रदेश में अवैध खनन के खिलाफ आंदोलन छेड़ेगी। विधायक को जेल में बंद कर प्रशासन कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन ऐसा नहीं होगा। कहा कि पुलिस ने धरने पर बैठे विधायक को दिन में 12 बजे गिरफ्तार किया और मुकदमा शाम को दर्ज किया। रणनीति के तहत दूसरे दिन और गंभीर धाराएं बढ़ा दी गईं।
विज्ञापन

रायबरेली के एमएलसी दीपक सिंह ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने वाले विधायक को गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला सदन में उठाएंगे। प्रदेश में बालू के अवैध खनन के खिलाफ अभी यह शुरुआत है। अगर प्रशासन गंभीर नहीं हुआ तो कांग्रेसी चुप नहीं बैठेंगे। इसके विरोध में हर कार्यकर्ता सड़क पर उतरेगा। इस दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश, केशव यादव, रामजी गिरी, सुयश मणि त्रिपाठी, डॉ. सहला अरारी, तारा यादव, ऋषिकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में अंदर जाने के लिए धक्का-मुक्की
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का काफिला दिन में 11.50 बजे जिला जेल पहुंचा। राजबब्बर 12.34 बजे बाहर निकले। सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस पार्टी नेताओं को जेल परिसर में दाखिल कराने लगी। तभी साथ मौजूद सभी नेता अंदर जाने के लिए गेट पर पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। इस दौरान पुलिस वालों को उन्हें रोकने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में अंदर से दो-चार प्रमुख नेताओं को बुलाया गया। जिले के अधिकांश नेता जेल में प्रदेश अध्यक्ष के साथ नहीं जा सके।

आरक्षण का मुद्दा भाजपा की साजिश
जेल के गेट से आगे बढ़ने के बाद राजबब्बर ने आरक्षण के समर्थन और विरोध के मुद्दे पर कहा कि यह भाजपा की साजिश है। जाति-बिरादरी के नाम पर दंगे शुरू हो गए हैं। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जो रिश्ते-नातों और उसूलों को समझती है। उन्होंने उन्नाव में रेप पीड़ित पिता की जेल में संदिग्ध हालत में मौत को साजिश बताया। कहा कि सरकार प्रदेश में कानून का राज कायम नहीं कर पा रही है। महिलाएं और लड़कियां असुरक्षित हैं। प्रदेश अराजकता की आग में जल रहा है।


कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर का स्वागत कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने खरोह चौराहे पर किया। इस दौरान बिस्मिल्लाह लारी, वरुण राय, राकेश चंद्र वर्मा, समीर पांडेय, भरथ मणि, जवाहर बरनवाल, सुभाष राय, दीनदयाल प्रसाद, मनोज मणि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed