फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसानों को सिर्फ सपने दिखा रही सरकार

किसानों को सिर्फ सपने दिखा रही सरकार

Mon, 18 Dec 2017 11:41 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
किसानों को सिर्फ सपने दिखा रही सरकार
जिला पंचायत सभागार में भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र शाही का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कभी देवरिया और कुशीनगर में14 चीनी मिल हुआ करतीं थी, लेकिन अब केवल एक ही चीनी मिल चालू हालत में है। यही कारण है कि किसान नगदी फसल गन्ने की खेती छोड़ रहे हैं। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार किसानों को केवल सपने दिखा रही है, हकीकत में चीनी मिल चलाने को लेकर कोई निर्णय नहीं ले रही है। यह बातें सोमवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित भाकियू के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नवनियुक्त जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कही। इस दौरान नवागत जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं की तरफ से सम्मान भी किया गया। भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीवानचंद्र चौधरी ने कहा कि देवरिया जनपद का इतिहास गौरवशाली रहा। यहां राजनैतिक दलों के निष्क्रियता के चलते एक-एक कर सभी चीनी मिले बंद हो गईं। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। सरकार किसानों के हितों में काम करने की बात कहती है, लेकिन बंद चालू मिलों को चालू कराने के लिए कदम नहीं उठाया जा रहा है। प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत किए बिना कोई भी काम पूरा नहीं हो सकता है। पदाधिकारियों को जिले में संगठन को और मजबूत करना चाहिए। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप शाही ने कहा कि रबी की बुआई के बाद किसानों की समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रेमलता सिंह, शहीद ख्वाजा मंसूरी, राणा प्रताप शाही, विनय सिंह, हरिहर त्रिपाठी, श्यामदेव राय, रविप्रताप पांडेय, सदानंद यादव, मदन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed