फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शान-ए-शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी

शान-ए-शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी

Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
शान-ए-शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी
बारावफात जुलूस में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। हजरत मोहम्मद साहब का यौमे पैदाइश मनाई गई। शहर और देहात इलाकों में जश्न का माहौल रहा। शान और शौकत के साथ जुलूस निकला। मोहम्मद साहब के जीवन और आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया गया। उलेमाओं ने कहा कि मोहम्मद साहब दुनिया के लिए रहमत बन कर आए थे। मुसलमान उनके बताए रास्ते पर चलें।
विज्ञापन

शनिवार को फजिर की नमाज के बाद शहर और देहात के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में चहल-पहल शुरू हो गई। जोहर की नमाज के बाद बाद विभिन्न मोहल्लों से जुलूस निकलना शुरू हुआ। अंजुमन इस्लामिया की ओर से ईदगाह से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाली गई। बांस देवरिया, अली नगर और इंदिरा नगर आदि मोहल्लों से भी जुलूस निकला। लाउडस्पीकर के जरिए मोहम्मद साहब की शान में नात पढ़े गए। जुलूस में मक्का-मदीना की झांकियां शामिल रहीं, जो मालवीय रोड, सेंटर पुलिस चौकी रोड, तहसील रोड, रेलवे स्टेशन रोड होते हुए मोहल्लों को लौट गए। तहसील रोड, बांस देवरिया, न्यू कॉलोनी, अहमद नगर, अली नगर आदि में फूलों और गुब्बारे से सजावट की गई। इस दौरान जुलूस में सदर शकील सिद्दीकी, मौलाना अहमद रजा मिस्बाही, बसपा नेता मुमताज अली, अल्ताफ हुसैन, डॉ अखलाक, जहीरूल बारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed