फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएचसी में तिमारदार के पाकेट से निकाल ली 21 हजार

सीएचसी में तिमारदार के पाकेट से निकाल ली 21 हजार

Tue, 24 Oct 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी में तिमारदार के पाकेट से निकाल ली 21 हजार
सलेमपुर। सीएचसी पर पाकेटमारों की सक्रियता बढ़ गई है। मंगलवार को मरीजों को लेकर इलाज के लिए एक तीमारदार की पॉकेट से रकम निकाल लिया। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की है। इसके पूर्व भी पॉकेटमारी और साइकिल चोरी की कई घटनाएं अस्पताल आने वालों के साथ हो चुकी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जमुआ नंबर एक निवासी लुकमान सीएचसी पर इलाज के लिए आए थे। डॉक्टर से दिखाने के बाद बाहर दुकान पर दवा खरीदने पहुंचे। दवा का रकम देने के लिए जेब में हाथ डाला तो जेब कटी थी और इसमें रखा दो हजार रुपये गायब था। वहीं लार थानाक्षेत्र के सड़कड़ा गांव निवासी तुलसी कुशवाहा अपनी पत्नी का इलाज करने सीएचसी लेकर आए थे। कक्ष संख्या एक में बैठे डॉक्टर से दिखाने के लिए कतार में खड़े थे। इस दौरान उनके पॉकेट में रखा 21 हजार रुपये उच्चकों ने गायब कर दिया। दवा खरीदने के दौरान इसकी जानकारी हुई। इसके पूर्व भी अस्पताल कैंपस से कई तीमारदारों की साइकिल चोरी हो चुकी है। अस्पताल कैंपस में कर्मचारियों की शह पर अराजकतत्वों की भीड़ लगी रहती है। कोतवाल विजय सिंह गौर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed