{"_id":"5995cce84f1c1b5a618b465f","slug":"161502989544-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायादार सिमेंट कारोबारी की दुकान हुआ कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायादार सिमेंट कारोबारी की दुकान हुआ कुर्क
Updated Thu, 17 Aug 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। वाणिज्यकर का 1.9 करोड़ बकाया जमा नहीं करनेेे वाले सीमेंट कारोबारी की दुकान की कुर्की की गई। दुकान में मौजूद सभी सामान बकायेदार के भाई की सुपुर्दगी में दी गई। एक सप्ताह के अंदर बकाया जमा नहीं करने पर दुकान की नीलामी की चेतावनी दी।
लार के चनुकी मोड़ निवासी सीमेंट कारोबारी सादाब आलम पर वाणिज्यकर विभाग का 1.9 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी कारोबारी ने टैक्स जमा नहीं किया। कुर्की की चेतावनी देते हुए अंतिम नोटिस भेजने के बाद भी कारोबारी का कोई जवाब नहीं मिला। तय समय के अनुसार गुरुवार को तहसीलदार के नेतृत्व में अफसर सादाब आलम की दुकान पर पहुंचे। वहां पर वह नहीं मिला। उसके भाई आदाब और पिता मिले। उनकी मौजूदगी में दुकान में रखा सीमेंट, सरिया, लोहे की पाइप समेत अन्य सामानों की कुर्की की गई। इसी मकान में निवास कर रहे कारोबारी के भाई आदाब की सुपुर्दगी में सामान दिया गया। वीडियोग्राफी भी कराई गई। इस कार्रवाई से वाणिज्यकर बकायेदारों में खलबली मची है। अभी तक की बकायेदार के खिलाफ हुई कुर्की की बड़ी कार्रवाई है। इस दौरान नायब तहसीलदार डॉ. संजीव राय समेत स्थानीय पुलिस मौजूद रही। तहसीलदार ओमप्रकाश ने बताया कि कारोबारी का दुकान कुर्क किया गया है। एक सप्ताह में वाणिज्य कर जमा नहीं होने पर नीलामी की जाएगी।