फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   गोर्रा और राप्ती नदी ऊफान पर, खतरा बढ़ा

गोर्रा और राप्ती नदी ऊफान पर, खतरा बढ़ा

Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
गोर्रा और राप्ती नदी ऊफान पर, खतरा बढ़ा
रुद्रपुर/एकौना। गोर्रा-राप्ती नदियों के जलस्तर में उफान है। सोमवार को नदियों के जलस्तर के बढ़ते वेग को देख कछार और दोआबा के 116 गांव के लोगों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा। गोर्रा नदी के कटान से नरायनपुर पुल का एप्रोच धंसने लगा है। नदियों के किनारे बने मकान नदियों में झुक गए। तटवर्ती इलाके के लोग मकान खाली कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार की शाम गोर्रा नदी का जलस्तर 70 मीटर और राप्ती नदी 69.50 मीटर पर बह रही थी। दोनों नदियां लाल निशान से क्रमश: 50 सेमी और एक मीटर नीचे बह हैं। नदियों का जलस्तर बढ़ने से बंधों पर दबाव बढ़ गया। गोर्रा नदी नरायनपुर पुल के एप्रोच पर कटान तेज कर दी है। एप्रोच करीब दो मीटर चौड़ा कट गया। आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। पिछले वर्ष में नरायनपुर पुल का एप्रोच कटा था। नदी और बंधे के बीच में बसे नरायनपुर, बहोरा दलपतपुर पर सीधे कटान कर रही है। नरायनपुर में गोर्रा नदी तूफानी, रामकिशुन, शेषनाथ, सुखराज, कोमल, दयानंद के मकान पर सीधे टक्कर मार रही है। यहां मकान नदी की ओर पूरी तरह से झुक गई है। पिड़री गांव के पास गोर्रा नदी के कटान से बोल्डर नदी में दरकने लगे हैं। नदियों के वेग को देख सिंचाई विभाग ने बंधों पर निगरानी तेज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed