फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ऐतिहासिक होगी महारैली

ऐतिहासिक होगी महारैली

Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
ऐतिहासिक होगी महारैली
देवरिया। समाजवादी छात्रसभा की बैठक कचहरी रोड स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें नौ अगस्त क्रांति दिवस पर होने वाले कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की बात कही गई।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए सपा नेता विजय रावत ने कहा कि क्रांति दिवस पर होने वाली देश बचाओ, देश बनाओ महारैली और जनसभा को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में नौजवान, छात्र और किसान अधिक संख्या में भाग लेंगे। प्रदेश की भ्रष्ट भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को गुमराह करने का कार्य किया है। नौजवानों को बेरोजगार किया जा रहा है। इस रैली के माध्यम से भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जाएगा। सपा नेता संगम यादव ने कहा कि नौजवानों, छात्रों, किसानों और शिक्षामित्रों के खिलाफ भाजपा सरकार कार्य कर रही है। छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव ने छात्र-छात्राओं से अपील की कि वह अधिक से अधिक संख्या में सुबह नौ बजे कस्तूरबा रोड में उपस्थित हों। इस दौरान कमलेश सिंह, रामप्रीत यादव, इमरान खान, सुनील, अजय, जावेद अंसारी, कन्हैयालाल यादव, शंभू पहलवान आदि मौजूद रहे। वहीं समाजवादी नेता हृदयनारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि भाजपा सरकार को सपा के विकास कार्य नजर नहीं आ रहे हैं। उन्होंने कहा है कि अखिलेश सरकार ने नौजवानों को रोजगार, चिकित्सा, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग लगवाने का कार्य किया है। इस समय के हालात बिगड़ गए हैं। कर्मचारियों में असंतोष है, कानून-व्यवस्था बिगड़ रही है और भ्रष्टाचार पर अंकुश नहीं लग रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे बंगारू लक्ष्मण घूस लेते पकड़े गए थे। शिक्षामित्रों की स्थिति खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed