फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पंसरही और अम्मा पांडेय में ट्रांसफॉर्मर जला, मुश्किलें बढ़ी

पंसरही और अम्मा पांडेय में ट्रांसफॉर्मर जला, मुश्किलें बढ़ी

Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पंसरही और अम्मा पांडेय में ट्रांसफॉर्मर जला, मुश्किलें बढ़ी
देवरिया/बरहज। ट्रांसफॉर्मर बदलने में बिजली विभाग उदासीन है। इसके चलते उपभोक्ताओ में नाराजगी है। 10 दिन से खराब ट्रांसफॉर्मर को बदलने में रुचि नहीं दिखा रहा है। इसके चलते पंसरही और अम्मा पांडेय गांव के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है। सदर ब्लॉक पंसरही में शुक्रवार को 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगा था। जो देर शाम को जल गया। गांव के लोगों ने शनिवार को अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। उन्होंने ट्रांसफॉर्मर की क्षमता बढ़ाने का भरोसा दिलाया। बिजली की आपूर्ति के लिए गांव में 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। इससे करीब 80 उपभोक्ता लाभान्वित होते हैं। रामसमुुझ पटेल, मिठाईलाल, सत्यनारायण पांडेय, उमाशंकर और मुसाफिर ने बताया कि दिन में धूप की तपन और उमस भरी रात काटना मुश्किल हो गया है। ट्रांसफॉर्मर जलने की सूचना दी गई। लेकिन कोई पहल नहीं की गई है। इसके चलते गांव के लोगों में नाराजगी है। इस संबंध में एसडीओ एसएन तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिली है। 24 घंटे के अंदर बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed