{"_id":"6a134486b7bad68218076350","slug":"1575-pouches-of-country-liquor-seized-from-bolero-driver-arrested-deoria-news-c-208-1-deo1033-182686-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बोलेरो में पकड़ी गई 1575 पाउच देसी शराब, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बोलेरो में पकड़ी गई 1575 पाउच देसी शराब, चालक गिरफ्तार
Mon, 25 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 25 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। ग्रामीण इलाके से होते हुए बिहार भेजी जा रही शराब की एक खेप पुलिस ने रविवार को पकड़ ली। तस्कर एक बोलेरो में 1575 पाउच देसी शराब रखे थे। पुलिस ने बोलेरो चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चालक देवरिया जिले के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि गाड़ी बिहार की बताई जा रही है।
पिछले सप्ताह पिकअप सवार तस्करों ने पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी। उसके बाद से ही एसपी अभिजीत आर शंकर के निर्देश पर लगातार छापा मारा जा रहा है। रविवार को भी पुलिस गश्त पर थी। इसी दौरान खबर मिली कि एक बोलेरो में शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है।
पुलिस ने गजहड़वा-बतरौली तिराहे से करीब सौ मीटर पहले बोलेरो को रोककर तलाशी ली तो उसमें रखी 1575 पाउच देसी शराब बरामद हुई। एसओ दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि मौके से रितेश कुमार यादव निवासी परसौनी, थाना श्रीरामपुर को गिरफ्तार कर लिया।