{"_id":"5d11003b8ebc3e54af13596b","slug":"156139524115-deoria-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर दवा नहीं, डॉक्टर भी लापता मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर दवा नहीं, डॉक्टर भी लापता मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरीय स्वास्थ्य केंद्र पर दवा नहीं, डॉक्टर भी गैरहाजिर
सीएमओ के औचक निरीक्षण में खुली पोल, रोका वेतन
जिला मलेरिया कार्यालय में भी कई लोग अनुपस्थित मिले
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अफसरों के नाक के नीचे डॉक्टर और कर्मचारी कागजों में ड्यूटी बजा रहे हैं। सोमवार को नगरी स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ और चकियवा ढाले का सीएमओ ने औचक निरीक्षण किया। चकियवा में सिर्फ एक स्टॉफ नर्स मिली और प्रसव के दौरान उपयोग होने वाला दवा व सर्जिकल सामान नहीं था। सीएमओ ने नाराजगी जाहिर करते हुए अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
सेहत को लेकर सरकार संजीदा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों पर आने वाले मरीजों को बेहतर सुविधा देने का हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन डॉक्टर और कर्मचारी इस पर पानी फेर रहे हैं। दिन में करीब 10 बजे सीएमओ अचानक शहर के नगरीय स्वास्थ्य केंद्र चकियवा पहुंचे तो यहां पर सिर्फ एक स्टॉफ नर्स थी और सभी डॉक्टर और व कर्मचारी ड्यूटी से गैर हाजिर मिले। अस्पताल में दवाओं की कमी और प्रसव के दौरान महिलाओं को दिए जाने वाले दवा और सर्जिकल सामान नहीं था। सीएमओ ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अविलंब दवा लाने का निर्देश दिया। इसके बाद नगरीय स्वास्थ्य केंद्र सोमनाथ पहुंचे, यहां पर एक डॉक्टर और एक स्टॉफ नर्स मौजूद थी, बाकी लोग आए ही नहीं थे। अस्पताल में सफाई की व्यवस्था ठीक करने का निर्देश दिया। कोआपरेटिव चौराहे के पास जिला मलेरिया कार्यालय पहुंचे तो अधिकांश कर्मचारी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी से अनुपस्थित कर्मचारी और डॉक्टरों का वेतन रोका गया है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।