फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   डीएम की वजह से बार और बेंच के बीच बढ़ रहा विवाद

डीएम की वजह से बार और बेंच के बीच बढ़ रहा विवाद

Fri, 21 Jun 2019 10:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
डीएम की वजह से बार और बेंच के बीच बढ़ रहा विवाद
सदर तहसील के वकीलो का तहसील परिसर में धरना जारी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम की नादानी से बार और बेंच के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने तहसील बार एसोसिएशन का समर्थन करते हुए डीएम कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बृजबांके तिवारी ने कहा कि सदर तहसील में तैनात नायब तहसीलदार ने अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। इसको लेकर अधिवक्ता काफी दिनों से आंदोलित हैं। डीएम ने बीच में कई बार नायब तहसीलदार के स्थानांतरण का आश्वासन दिया, लेकिन उस पर आज तक अमल नहीं किए। इसकी वजह से बार और बेंच के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। डीएम के इस रवैए पर नाराजगी जताते हुए उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी। वरिष्ठ उपाध्याय संजय मिश्र ने कहा कि डीएम कोर्ट का बहिष्कार जब तक चलेगा, तब तक नायब तहसीलदार का स्थानांतरण नहीं होगा। अफसरों की मनमानी पर लगाम नहीं लगा तो अधिवक्ता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान ललित नारायण पांडेय, मोहम्मद जमील उपाध्याय, अमिताभ मणि त्रिपाठी, अशोक धर द्विवेदी, गिरीश चंद्र पांडेय, मारकंडेय लाल श्रीवास्तव, सुशील कुमार, सतीश चंद्र त्रिपाठी, घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed