फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   योग के जरिए निरोग रहने की ली शपथ

योग के जरिए निरोग रहने की ली शपथ

Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
योग के जरिए निरोग रहने की ली शपथ
अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस लाइंस में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम को मुख्य अतिथि युपीएसआईडीसी प्रमोद कुमार पांडेय ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन



अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, छात्र, खिलाड़ी सभी ने किया योग
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह से ही पूरा जिला योगमय दिखा। शहर से लेकर देहात तक शुक्रवार को लोगों ने योग के जरिए निरोग रहने की शपथ ली। विभिन्न जगहों पर आम से लेकर खास लोगों ने प्रशिक्षकों की देखरेख में विभिन्न योगासनों को सीखा और अनिवार्य रुप से इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया। जिले में आयोजित विशेष शिविरों में लोगों की सहभागिता ने जता दिया कि प्रधानमंत्री की पहल पर योग के जरिए सेहत का ख्याल रखने की यहां भी जागरूकता बढ़ी है।
जिला प्रशासन की ओर से पुलिस लाइन ग्राउंड पर योग दिवस मनाने के लिए सुबह से ही लोग जुट गए थे। शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि यूपीएसआईइडीसी कानपुर के प्रबंध निदेशक व जिले के नोडल अधिकारी प्रमोद पांडेय ने किया। मौके पर कहा कि नियमित रूप से योग करने से शरीर और मन स्वस्थ रहता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। डीएम अमित किशोर ने कहा कि योग मनुष्य की क्षमता को मजबूती प्रदान करता है। यह एक प्रकार का शारीरिक व्यायाम ही नहीं बल्कि जीवात्मा का परमात्मा से पूर्णतया मिलन का उपाय है। उपस्थित लोगों ने प्रशिक्षक यजुगेंद्र सागर सहित अन्य प्रशिक्षकों के दिशा निर्देश में प्राणायाम, अनुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, स्कंध संचालन, कटिचालन, पादहस्त आसन, वक्रासन, मकरासन, शलभासन, शवासन, भ्रामरी सहित अन्य आसन व योग किए। मुख्य अतिथि ने कौशल विकास केंद्र में प्रशिक्षण ले रहे युवाओं को प्रमाण पत्र भी दिए। इस दौरान एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र, सीडीओ शिव शरणप्पा जीएन, एडीएम वित्त उमेश कुमार मंगला, एडीएम प्रशासन राकेश पटेल, एएसपी शिष्यपाल सिंह, सीओ सिटी वरुण मिश्र, सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार, एसीएमओ डॉ. एसएन सिंह आदि मौजूद रहे। सीएमओ कार्यालय परिसर सहित शहर के विभिन्न मैदानों व शिक्षण संस्थानों में योग को लेकर लोगों में उत्साह दिखा। पीडी एकेडमी में नंदलाल व प्रधानाचार्य एनजी पांडेय की देखरेख में, गंगा प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य वंशराज पांडेय के नेतृत्व में सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्या मंदिर में, अलखा महिला महाविद्यालय में प्रबंधक ज्ञानप्रकाश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में और स्कालर्स सीनियर सेकेंडरी विद्यालय में क्रीड़ा शिक्षक प्रशांत तिवारी, यूपी 52 वीं बटालियन एनसीसी की ओर से बीआरडी इंटर कॉलेज परिसर में बटालियन के कार्यवाहक सूबेदार मेजर सूबेदार के नेतृत्व में 300 कैडेटों ने योग किया।
विज्ञापन


स्वयंसेवकों ने किया योगाभ्यास
आरएसएस की ओर से एसएसबीएल इंटर कॉलेज के मैदान में सुबह साढ़े पांच से सात बजे तक योग दिवस मनाया गया। आरएसएस के क्षेत्रीय समग्र ग्राम विकास प्रमुख चंद्रमोहन के नेतृत्व व निर्देशन में सभी स्वयंसेवकों ने योगासन व प्राणायाम किया। योग दिवस पर चंद्रमोहन ने कहा कि योग व आसन मन की विकृतियों को ठीक करता है और मन की चंचलता को स्थिर। नियमित योगाभ्यास से व्यक्ति चिंता, तनाव व अवसाद से मुक्त रहता है। योग शिक्षक राधारमण ने कई योग आसन व प्राणायाम कराए। योग दिवस पर सह प्रांत प्रचारक रमेश, विष्णु गोयल, मकसूदन मिश्र, अवनीश, राधारमन, अजय तिवारी, पूजा तिवारी, हर्षिता, अंकिता, अजय बरनवाल, जितेंद्र सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी विधानसभाओं में योग शिविर आयोजित
भारतीय जनता पार्टी की ओर से सभी विधानसभाओं में योग दिवस आयोजित किया गया। सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने आमजन के साथ पं. दीनदयाल उपाध्याय पार्क में योग किया। मुख्य अतिथि विधायक जन्मेजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी जी के प्रयास से आज पूरी दुनिया योग दिवस को न सिर्फ मना रही है बल्कि अपने दैनिक जीवन शैली में अपना रही है। इस दौरान विजय बहादुर दूबे, अरुण सिंह, रामाशीष प्रसाद गौतम, जितेंद्र पांडेय, धनुषधारी मणि आदि मौजूद रहे। रामपुर कारखाना विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह के, पथरदेवा में तरकुलवा के हनुमान मंदिर प्रांगण में, बरहज में क्षेत्रीय मंत्री अजय तिवारी, सलेमपुर में विजय कुमार दूबे, भाटपाररानी में मदन मोहन मालवीय इं.का. में जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा और जिला महामंत्री अजय दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया।

योग का अभ्यास करने से तन और मन रहता है निरोग
बरहज। योग दिवस पर नगर क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़ कर इसमें भाग लिया। हर्षचंद इंटर कॉलेज में योगाचार्य नंदलाल चौहान और सत्येंद्र पांडेय की देखरेख में लोगों ने आसनों को किया। क्षेत्रीय विधायक सुरेश तिवारी ने भी भागीदारी करते हुए कहा कि योगा करने से मनुष्य तन और मन निरोग रहता है।

सूर्य नमस्कार किया सहित विभिन्न योगाभ्यास किया
सलेमपुर। बापू इंटर कॉलेज मैदान में माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह, प्रधानाचार्य संतोष चौरसिया और सहायक एनसीसी अधिकारी ओम नारायण तिवारी, स्काउट गाइड बालदेव यादव की देखरेख में योग दिवस आयोजित हुआ। एनसीसी कैडेट्स व स्काउट एंड गाइड के प्रतिभागियों ने सुबह में सूर्य नमस्कार सहित विभिन्न योगाभ्यास किया। डाक बंगला पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष कन्हैया जायसवाल के नेतृत्व में विधायक काली प्रसाद, विजय दूबे, अजय उपाध्याय, ब्रजेश उपाध्याय आदि लोगों ने योगासन किया। बहादुर यादव मेमोरियल पीजी कॉलेज भटनी में छात्रों को प्राणायाम, सूर्य नमस्कार कराया गया। पड़री बाजार, भागलपुर के कालीचरण घाट, मईल के बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी व मठ इंटर कॉलेज लार में जगदीश यादव, देवेंद्र सिंह ने भी योग शिविर आयोजित किया। खुखुंदू थाना परिसर में प्रभारी श्यामलाल यादव की देखरेख में योग दिवस मनाया गया।

रुद्रपुर में भी दिखा योग दिवस पर उत्साह
रुद्रपुर। तहसील क्षेत्र के लोगों ने पूरे मनोयोग से शुक्रवार को योग किया। इस अवसर पर सभी सरकारी और निजी संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन किया गया। तहसील प्रांगण में एसडीएम सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में तहसील के सभी कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। तहसील में योग प्रशिक्षक विक्रम ज्योति पांडेय ने लोगों को योगासन कराया। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित योग शिविर में योग और प्राणायाम पर व्याख्यान माला का आयोजन किया गया। योगी उमाशंकर ने लोगों को योग और आसन का अभ्यास कराया। सीएचसी पर एचईओ एलबी चौधरी की देखरेख में योग शिक्षक विजय विश्वकर्मा ने योगाभ्यास कराया। हनुमान इं. कॉलेज बरांव में प्रधानाचार्य बीके मिश्र, श्रीकृष्ण महिला कॉलेज में में प्राचार्य डॉ. मृदुला के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने योगासन किया।


प्रशिक्षक ने बताए विभिन्न योगासन
भाटपाररानी। बनकटा विकास खंड के बसावन चक में बच्चों को योग के गुर सिखाए गए। प्रशिक्षण शिविर में कोलकाता से पधारे योग प्रशिक्षक प्रेमचंद सिंह ने छात्र, छात्राओं, शिक्षकों व ग्रामीणों को ताड़ासन, वज्रासन, मंडूकासन, हलासन, मकरासन, अनुलोम विलोम, कपालभाति, भ्रामरी सूर्य नमस्कार के बारे में बताया। भाटपाररानी नगर के बीआरडी इं. कॉ. में तथा मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज ग्राउंड पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संतोष पटेल, कमलेश, विभिन्न संगठनों ने युवकों को योगाभ्यास कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने योगाभ्यास में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed