फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सीएम का आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले पर केस

सीएम का आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले पर केस

Tue, 11 Jun 2019 11:36 PM IST
Deoria Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 11 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सीएम का आपतिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाले पर केस
सांकेतिक तस्वीर
भाटपाररानी (देवरिया)। फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक तसस्वीर व पोस्ट करने वाले युवक पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी कई आपत्तिजनक पोस्ट व टिप्पणियां कर रहा था। हियुवा नेताओं ने इसकी शिकायत की थी।
विज्ञापन

इरशाद नाम का युवक अपनी फेसबुक वॉल पर सीएम की आपत्तिजनक पोस्ट कई दिनों से कर रहा है। इसके पोस्ट पर लोग कमेंट कर अपने गुस्से का इजहार भी कर रहे हैं। इरशाद की इस हरकत से क्षेत्र में तनातनी का माहौल था। आरोप है कि इरशाद सोशल मीडिया के माध्यम से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा था। रविवार की शाम थाने पहुंचे हियुवा नेता दिलीप सिंह बघेल ने कहा कि पुलिस की उदासीनता के कारण इरशाद ऐसी हरकत कर रहा है, लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई करने में पुलिस रुचि नहीं ले रही है। एसओ शिवशंकर चौबे ने बताया कि शिकायत के आधार पर इरशाद पता अज्ञात पर आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed