{"_id":"5cfaa119bdec220755419d0e","slug":"155992910720-deoria-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर कार्य करने वाले शिक्षक सम्मानित
विज्ञापन
बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। कक्षा एक से पांच में अध्ययनरत छात्रों की शैक्षिक संप्राप्ति में वृद्घि के लिए चलाए जा रहे ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। बीआरसी सदर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बीएसए ओमप्रकाश यादव ने शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए आगे इसमें और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
बीएसए ने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से राज्य स्तर पर शिक्षा कायाकल्प कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इमसें जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों में ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम चलाया गया। ग्रेडिंग से बच्चों के शैक्षणिक स्तर में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी बहुत कार्य करने की आवश्यकता है। इसे सफल बनाने में जिन्होंने ने भी योगदान दिया वह बधाई के पात्र है। जिन ब्लॉकों के रिपोर्ट कम बेहतर है वह निराश न हो और इसे और बेहतर कर छात्रों के उन्नयन में योगदान दें। मौके पर ग्रेडिंग कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले में सलेमपुर ब्लॉक से विनोद कुमार सिंह, दुर्गावती गुप्ता, अभिषेक सिंह, उग्रसेन सिंह, लार के गंगेश पटेल, कन्हैया पांडेय, ज्ञांती देवी, संजीव यादव, देसही देवरिया से कृष्ण मोहन सिंह, अर्चना जायसवाल, पूजा शर्मा, दशरथ यादव, बरहज से शिखा शिवम त्रिपाठी, आनंद वर्मा, दीपक प्रजापति, देवरिया सदर से मनोज मिश्र, आलोक पांडेय, रामविनय शर्मा, हरेराम दीक्षित, भलुअनी से पारसनाथ विश्वकर्मा, जगदीश यादव, अंकुर शिवम, बनकटा से अरविंद कुमार, उपेंद्र शर्मा, श्रीनिवास कुशवाहा आदि शामिल रहे। इस दौरान जिला प्रशिक्षण समन्वयक ज्ञानेंद्र सिंह, बीईओ वीके त्रिपाठी व ज्ञानचंद मिश्र, प्रशिक्षण संस्था के संस्था मंडल प्रभारी रामसुंदर यादव, विनय, संदीप यादव रंजीत वर्मा, आशुतोष नाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।