फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ओवरब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया

ओवरब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया

Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
ओवरब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया
ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटवाया गया
विज्ञापन


काफी दिनों से मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे था कब्जा
शिकायत के बाद जागा नगर पालिका प्रशासन ने बरती सख्ती
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। मालवीय रोड ओवरब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को नगर प्रशासन ने शुक्रवार को हटाया। इसकी वजह से लोगों को असुविधाएं हो रही थी। दो दिन पूर्व कराए गए एनाउंस के बावजूद दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया था।

मालवीय रोड पर बने ओवरब्रिज के नीचे कई वर्षों से लोग अवैध तरीके से दुकान खोल रखे थे। सड़क के दोनों तरफ पटरी पर भी दुकानदारों का अतिक्रमण था। इसके चलते आए दिन जाम की समस्या से बाजार में आने वाले राहगीरों को जूझना पड़ता था। नगर पालिका प्रशासन की उदासीनता के कारण अतिक्रमण करने वालों का दायरा बढ़ता गया। इसकी शिकायत लोगों ने डीएम से की थी। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर पालिका प्रशासन को अतिक्रमण खाली कराने का निर्देश दिया। दो दिन नगर पालिका के कर्मचारियों ने अवैध तरीके से किए गए अतिक्रमण को खाली करने के लिए एनाउंस किया, लेकिन अतिक्रमणकारियों पर इसका असर नहीं पड़ा। सुबह 11 बजे से जेसीबी से अतिक्रमण हटना शुरू हुआ। चार घंटे तक चले अभियान के बाद अतिक्रमण खाली कराया गया। ओवरब्रिज के नीचे करीब 50 लोगों ने अवैध तरीके से कब्जा जमाये थे। कुछ दुकानदारों ने आपत्ति जताने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस का तेवर देख बैकफुट पर आ गए। इस बाबत ईओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि अतिक्रमण की शिकायत थी। ओवरब्रिज के नीचे किए गए कब्जे को खाली कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed