फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   नमाज अदा कर गले मिले, बोले, ईद मुबारक

नमाज अदा कर गले मिले, बोले, ईद मुबारक

Wed, 05 Jun 2019 11:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
नमाज अदा कर गले मिले, बोले, ईद मुबारक
ईद बुधवार को जिले में खुशनुमा माहौल के बीच धूमधाम से मनाई गई। सुबह ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज पढ़ी गई। अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। अमन, मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम देता ईद बुधवार को जिले में खुशनुमा माहौल के बीच धूमधाम से मनाया गया। सुबह ईदगाहों, मस्जिदों में नमाज हुई। मुल्क में एकता, अमन और सलामती की दुआएं मांगी। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी गई। बच्चों को ईदी मिली तो बड़ों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर सेवइयों का लुत्फ उठाया। पूरे दिन घरों में आए मेहमानों की खूब आवभगत हुई और देर रात तक सेवइयां, छोले, दही-बड़ा सहित अन्य व्यंजन खाने और खिलाने का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

बुधवार को अलसुबह ही ईद की नमाज के लिए लोग तैयार होने लगे। बच्चों को मां-बाप ने खूब सजाया संवारा। नए लिबास पहनाए। बच्चों की खुशी का तो कोई ठिकाना नहीं था। बच्चों के साथ बड़ों ने भी नये कपडे़ पहनें, इत्र लगाया और सिरों पर टोपी सजाई। साथ में नन्हें मुन्नों को लेकर ईदगाह व मस्जिदों की ओर लेकर चल पड़े। जिसे जहां जगह मिली जानमाज बिछाई। नमाज के वक्त तक ईदगाह व मस्जिदों के आसपास की सड़कों तक नमाजियों की कतारें लग गईं। शहर में मालवीय रोड के ईदगाह अंजुमन इस्लामिया में जामा मस्जिद के इमाम अशफाक अहमद काशमी ने सुबह 7.15 बजे नमाज अदा कराई। नमाज के पूर्व उन्होंने लोगों को अल्लाह की इबादत, इंसानियत की मदद, अनुशासित जीवन जीने, नेक रास्ते पर चलते हुए मां-बाप की सेवा कर समाज में सक्रिय रहने की हिदायत दी। रेलवे स्टेशन रोड जामा मस्जिद में बांस देवरिया मस्जिद के इमाम अहमद रजा ने 7.45 नमाज अदा कराई।
विज्ञापन


ईदगाहों के बाहर बैठे गरीबों में किया दान
नमाज के पहले ही लोगों ने ईदगाहों एवं मस्जिदों के बाहर बैठे गरीबों में जकात और फितरा अदा की गई। अंजुमन इस्लामिया के सदर शकील अहमद सिद्दीकी ने जिला व पुलिस प्रशासन, नगरपालिका की ओर से की गई व्यवस्था के प्रति उनका आभार जताया। मालवीय रोड के ईदगाह के बाहर कैंप कर रहे डीएम अमित किशोर, एसपी किरीट राठोड एवं नपाध्यक्ष सहित अन्य अधिकारियों ने नमाज के बाद निकले लोगों को पर्व की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोटरी क्लब ने नमाजियों को पिलाई चाय
मालवीय रोड में रोटरी क्लब देवरिया की ओर से नमाजियों के लिए चाय की व्यवस्था की गई थी। मौके पर क्लब के अध्यक्ष उपेंद्र शाही, राजेंद्र जायसवाल, शशांक मणि, अरुण बरनवाल, राष्ट्रीय एकता समिति के अध्यक्ष जावेद अहमद, पीतांबर मिश्र, पवन गुप्ता, अनवारुल हसन चंचल, खुर्शीद अनवर, सत्यप्रकाश सिंह, अनवारुल्लाह, डॉ.एकलाख, नसीम अहमद, मुन्ना लारी आदि मौजूद रहे।

ईद की नमाज के बाद मुल्क के सलामती की हुई दुआ
सलेमपुर/भाटपाररानी/भटनी। जिले के विभिन्न जगहों पर भी बुधवार को ईद हर्षोल्लास के बीच मनाई गई। सलेमपुर के हरैया स्थित ईदगाह, मझौलीराज के जामा मस्जिद, नवलपुर, भटनी, लार, भागलपुर, भाटपाररानी सहित अन्य जगहों पर ईद की नमाज अदा कर कर मुल्क की सलामती की दुआ मांगी गई। नमाज के बाद ईदगाह पर पहुंचे चेयरमैन जेपी मद्देशिया, पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त, रंजना भारती सहित अन्य लोगों ने नमाजियों को मुबारकबाद दी। ईदगाह पर सुबह नौ बजे मो.मुजीबुल हक, नवलपुर में 7.30 बजे इमाम अशद वारसी ने नमाज अदा कराया। मझौलीराज में आठ बजे नमाज हुई। भाटपाररानी नगर के जामा मस्जिद में मौलाना अहमद हुसैन, बड़हरिया में मौलाना महमूद आलम कादरी, खेमीपुर में हाफिज रहमतुल्लाह, पिपरा बघेल में मौलाना सिराजुद्दीन, भोपतपुरा में मौलाना अमानुल्लाह, बंगरा में मौलाना अब्दुल जब्बार, चुपवा में हाफिज अबू नशर, भवानीछापर में मौलाना अख्तर अली, परसौनी में मौलाना अनवर हुसैन ने ईद का नमाज पढ़ाई। जमनटोला, इंगुरी सराय, दास नरहिया, बखरी, खामपार, सरयां, मेहरौना, प्रतापपुर, खुरवसिया, छपिया बघेल, रहीमपुर, ठाकुरपुर, सोहनपुर, बड़का गांव, धर्मखोर आदि जगहों पर भी ईद की नमाज अदा की गई। भटनी के बड़ी मस्जिद, मिश्रौली दीक्षित, घांटी बाजार, खोरीबारी, चांदपार, रजवल, नुरीगंज, भरहेचौरा, बभनौली, चौरिया, मोतीपुर,एकडंगा सहित अन्य मस्जिदों में अकीदत के साथ नमाज हुई।


ईदगाहों पर बच्चों ने लिया मेले का आनंद
रुद्रपुर/बरहज। ईद उल फितर की नमाज बुधवार को खुशनुमा माहौल में अदा की गई। रुद्रपुर में रोजेदारों ने कर्बला के मैदान पर नमाज अदा कर मुल्क के सलामती की दुआ मांगी। जामुनी चौराहा स्थित कर्बला के मैदान पर लाल मोहम्मद खान ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद बच्चों ने मेले का आनंद उठाया। रुद्रपुर नगर के मलह टोली वार्ड के मस्जिद में मौलाना असलम के अलावा मदनपुर, ईश्वरपुरा, गाजीपुर, भैंसही, बरडीहा अली, रामलक्षन इलाके के मस्जिदों में वहां के पेश इमाम ने नमाज अदा कराई। बरहज के ईदगाह मस्जिद पर सुबह 8 बजे मौलाना नुरुल इस्लाम, नाका मस्जिद में कारी वसीउल्लाह, अंजुमन गौरा में मौलाना अफजल ने ईद की नमाज पढ़ाया। कपरवार, करायल, पैना, भलुअनी, मगहरा के मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed