फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   प्रचंड जीत के नायक कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा

प्रचंड जीत के नायक कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा

Mon, 03 Jun 2019 12:13 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
प्रचंड जीत के नायक कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा
फोटो-
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं का सम्मान करेगी भाजपा
सिंचाई विभाग के डाक बंगले में बैठक कर बनाई गई रूपरेखा
छह को देवरिया, आठ को रामपुर, 12 को पथरदेवा में होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने रविवार को लोकसभा क्षेत्र के पांचों विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों, संयोजकों व जिला पदाधिकारियों की बैठक ली। सिंचाई विभाग डाक बंगले में हुई बैठक में प्रत्येक क्षेत्र में होने वाले कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह की रूपरेखा बनाई गई।

बैठक में तय हुआ कि तमकुहीराज विधानसभा में 3, फाजिलनगर में 5, देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र में 6, रामपुर कारखाना में 8 और पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में 12 जून को कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह होगा। इस समारोह में बूथ अध्यक्ष, बूथ एजेंट, सेक्टर प्रमुख, सेक्टर प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी और उस विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक में सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के दम पर ही ऐतिहासिक जीत मिली है। लोकसभा संयोजक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में हर विधानसभा के उन 5 बूथ प्रमुखों को सम्मानित किया जाएगा, जहां भाजपा को सबसे अधिक वोट मिले हैं। ऐसे बूथ प्रमुखों को भी सम्मानित किया जाएगा जिन बूथों पर भाजपा पहले कभी नहीं जीती थी। इसके पहले सांसद के देवरिया पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान विधायक जन्मेजय सिंह, विजय कुमार दुबे, मारकंडेय शाही, विशंभर मिश्रा, बलराम उपाध्याय, अजय उपाध्याय, अजय शाही, कृष्णानाथ राय, अजय कुमार दुबे, जितेंद्र पांडेय, श्रीनिवास मणि, मुक्तिनाथ तिवारी, प्रेम अग्रवाल, दिवाकर मणि त्रिपाठी, अजय राय, डॉ.शिवहरि मिश्रा, अखिलेश त्रिपाठी, धनुषधारी मणि, संजय राव, डब्लू मणि, अंबिकेश पांडेय, सतेंद्र मणि, प्रमोद शाही, नित्यानंद पांडेय, उग्रसेन राव, अवधेश सिंह, दुर्गेश पांडेय, रामदास मिश्रा, रामाज्ञा चौहान, अंकुर राय, महेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed