फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के लिए उर्वरा बनी देवभूमि

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के लिए उर्वरा बनी देवभूमि

Thu, 23 May 2019 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्षों के लिए उर्वरा बनी देवभूमि
भाजपा की जीत के बाद समर्थों ने पटाखे जलाकर खुशी मनाई। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों (पूर्व) के लिए देवभूमि देवरिया उर्वरा हो गई है। लगातार दूसरे लोकसभा चुनाव में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष को जीत मिली है। जीत का अंतर पिछली बार की अपेक्षा भले ही कुछ कम रहा, वोट अधिक मिले। इस जीत से जहां भाजपाइयों में खुशी है, वहीं महागठबंधन के समर्थकों में मायूसी है।
विज्ञापन

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में देवरिया लोकसभा सीट पर प्रत्याशी चयन को लेकर मामला उलझ गया था। पूर्व सांसद सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी और पूर्व अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही टिकट के प्रबल दावेदार थे। इसके अलावा कुछ अन्य नेताओं ने भी टिकट के लिए एड़ीचोटी एक कर रखी थी। दो बड़े नेताओं की दावेदारी से पार्टी आलाकमान असमंजस में थे। उस समय के पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने दोनों को दरकिनार करते हुए उत्तर प्रदेश भाजपा के चार बार अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता कलराज मिश्र को टिकट थमा दिया। उनके देवरिया आने पर विरोध का सामना करना पड़ा था। हालांकि, बाद में सबकुछ ठीक हो गया और परिणाम उनके पक्ष में आया। 496500 मत पाकर उन्होंने बसपा के नियाज अहमद को 265386 मत से हरा दिया था। उम्र अधिक होने के चलते पार्टी ने उन्हें इस बार टिकट नहीं दिया। एक बार फिर यहां टिकट को लेकर मामला उलझ गया। पूर्व सांसद श्रीप्रकाश मणि के बेटे शशांक मणि, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि, एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह और प्रदेश सरकार में मंत्री सूर्यप्रताप शाही के अलावा कई अन्य ने टिकट के लिए दावेदार थे। पार्टी हाईकमान ने इन सबकी दावेदारी को दरकिनार करते हुए एक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी को मैदान में उतार दिया। पिछली बार की तरह इस बार प्रत्याशी का विरोध तो नहीं हुआ, लेकिन संतकबीरनगर जूता कांड मामले को तूल देने की कोशिश होती रही। कुछ लोग बाहरी प्रत्याशी कहकर विरोध कर रहे थे, लेकिन यह मुद्दा चल नहीं पाया। गुरुवार को हुई मतगणना के पहले राउंड से भाजपा प्रत्याशी रमापति राम त्रिपाठी ने बढ़त बनाई तो वह फिर जीत कर ही दम लिए। उन्हें 575115 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे गठबंधन प्रत्याशी बिनोद कुमार जायसवाल को 328634 मत मिले। इस तरह भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी ने 246481 मत से जीत दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed