फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रुझान के साथ सूने पड़ते गए विपक्षी कार्यालय

रुझान के साथ सूने पड़ते गए विपक्षी कार्यालय

Thu, 23 May 2019 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
रुझान के साथ सूने पड़ते गए विपक्षी कार्यालय
टाउनहाल स्थित बसपा कार्यालय पर रुझानों के बाद से ही सन्नाटा पसर गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सुबह मतगणना शुरू होने और जैसे-जैसे पारा चढ़ा भगवा का रंग गढ़ा होता गया। वहीं, प्रमुख विपक्षी दलों के पार्टी कार्यालयों पर मायूसी छाती गई। मतगणना शुरू होने के पूर्व जो कार्यकर्ता इसे लेकर बेहद उत्साहित थे, धीरे-धीरे उनका जोश ठंडा पड़ता गया। वह बुझे मन से लोकसभा चुुनाव के जीत व हार के पल-पल की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन

सुबह 10.30 बजे पुरवा चौराहा स्थित बसपा कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। किनारे एक-एक टेंट में काउंटिंग एजेंट बने कार्यकर्ताओं के लिए लंच तैयार किया जा रहा था तो तीन कमरों के कार्यालय में केवल एक में कार्यकर्ता टीवी पर मतगणना की लाइव देख रहे थे। सपा नेता शोभा यादव व बसपा के आशीष जायसवाल ने कहा कि रुझान उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। हालांकि उन्होंने फाइनल रिजल्ट आने के बाद गठबंधन के और मजबूत होकर उभरने की उम्मीद जताई। दिन के 11 बजे पुरवा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित कांग्रेस प्रत्याशी के कार्यालय पर भी यही हाल रहा। कभी कार्यकर्ताओं से भरा रहने वाला बैठक हाल में मात्र गिने-चुने कार्यकर्ता बैठे रहे। कार्यकर्ता हजरत खां, इमामुना, मायाशंकर, जमालुद्दीन, रउफ शेख, राजदेव चौहान ने बताया कि परिणाम ने पूरी तरह निराश किया है। कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से पूरी मेहनत की थी। वहीं, कचहरी रोड स्थित सपा कार्यालय पर 11.20 बजे कार्यकर्ता बाहर की कुर्सी लगाकर बैठे हुए थे। नतीजों की समीक्षा कर रहे थे। बगल में ही सयुस के राष्ट्रीय महासचिव ओपी यादव व पार्टी के वरिष्ठ नेता कमला यादव भी कार्यकर्ताओं के साथ चुुनावी नतीजों में कहां कमी रह गई, इसकी चर्चा कर रहे थे। जिला उपाध्यक्ष उमेश शाही व बेेचूलाल चौधरी ने बताया कि जनादेश का सम्मान है। गठबंधन विपक्ष में बैठकर मोदी सरकार के नीतियों का विरोध करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed