फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   रमापति ने रचा इतिहास, भगवा हुई देवभूमि

रमापति ने रचा इतिहास, भगवा हुई देवभूमि

Thu, 23 May 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
रमापति ने रचा इतिहास, भगवा हुई देवभूमि
नव निर्वाचित सांसद रमापति राम त्रिपाठी को जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। लोकसभा चुनावों में मोदी मैजिक का असर देवरिया के वोटरों पर सिर चढ़कर बोला। रमापति राम त्रिपाठी सदर सीट पर ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए लगातार दूसरी बार इस देवभूमि पर कमल खिलाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बिनोद जायसवाल को 246481 मतों से पराजित किया। वहीं, कांग्रेस सहित अन्य नौ उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके। इस बंपर जीत पर पार्टी कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की थाप पर अबीर-गुलाल उड़ाते दिखे।
विज्ञापन

मतदान के बाद से ही देवरिया सदर सीट पर काफी हद तक तस्वीर साफ हो गई थी। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में कम वोट पड़ने से अनुमान लगाया जा रहा था कि लड़ाई नजदीकी होगी। गुरुवार की सुबह जब ईवीएम से वोटों की गणना शुरू हुई तो सारे अनुमान धरे के धरे रह गए। पहले राउंड से ही रमापति राम ने बढ़त बनानी शुरू की तो हर राउंड में जीत का फासला बढ़ता गया। दोपहर तक 25 फीसदी वोटों की गणना से ही जब अंतर 25 हजार से ऊपर का हुआ तो विरोधी खेमे में मायूसी छा गई। एजेंट धीरे-धीरे मतगणना स्थल से खिसकने लगे। उधर, भाजपाई खेमे में उल्लास की लहर दौड़ गई। पार्टी कार्यालयों पर जहां कार्यकर्ता जश्न में डूब गए तो प्रमुख नेताओं के आवासों पर भी जीत की खुशी सुर्ख होने लगी। अंतिम चक्र की गणना के घोषित परिणामों के तहत भाजपा के रमापति राम त्रिपाठी को 575115 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के बिनोद जायसवाल 328634 मतों तक ही सिमट गए। कांग्रेस के नियाज अहमद को 50809 मत मिले। जिला निर्वाचन अधिकारी अमित किशोर ने परिणाम की घोषणा के बाद देर रात विजेता प्रत्याशी को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed