फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   मॉडल में बच्चों की झलकी वैज्ञानिक सोच

मॉडल में बच्चों की झलकी वैज्ञानिक सोच

Fri, 01 Mar 2019 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:23 PM IST
विज्ञापन
मॉडल में बच्चों की झलकी वैज्ञानिक सोच
थर्मल एनर्जी, जल प्रदूषण, जेसीबी के मॉडल सजाए
विज्ञापन

- जिला विज्ञान क्लब की ओर से आयोजित हुआ कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जिला विज्ञान क्लब और क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र गोरखपुर के संयुक्त बैनर तले शुक्रवार को देवरिया खास स्थित युग निर्माण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विज्ञान लोक प्रियकरण व संचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल सजाकर अपनी वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ विज्ञान संचारक हरदयाल सिंह होरा ने रमन प्रभाव के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कहा कि महान वैज्ञानिक सीवी रमन की स्मृति में विज्ञान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास को दूर करते हुए हर घटना के कारण को बताना ही ऐसे आयोजनों का मकसद है। बृजेश पांडेय ने कहा कि देश का विकास तभी हो सकता है जब बच्चों में विज्ञान की अभिरुचि हो। कार्यक्रम में थर्मल एनर्जी, जल प्रदूषण, जेसीबी आदि से जुड़े मॉडल सजाए। श्रेया, शिवांगी, साकेत, हर्ष, प्रज्ञा, साक्षी आदि की प्रस्तुतियों को सराहा गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका सोनी पांडेय, अर्पिता द्विवेदी, कंचन त्रिपाठी, सुरभि, आलोक, विवेक, एचएस मणि, सुरेंद्र मणि आदि मौजूद रहे। प्रबंधक संगीता पांडेय व प्रधानाचार्य सच्चिदानंद द्विवेदी ने आभार जताया। संचालन पुष्कर, आलोक, विवेक ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed